Aaj Ka Panchang 15 June: आज गुरु प्रदोष व्रत, देखें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
Aaj ka Panchang 15 June: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 15 जून 2023*
दिन – गुरुवार*
विक्रम संवत् – 2080*
शक संवत् – 1945*
अयन – उत्तरायण*
ऋतु – ग्रीष्म*
मास – आषाढ़ (गुजरात, महाराष्ट्र में ज्येष्ठ)*
पक्ष – कृष्ण*
तिथि – द्वादशी सुबह 08:32 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
नक्षत्र – भरणी दोपहर 02:12 तक तत्पश्चात कृत्तिका*
योग – सुकर्मा रात्रि 02:03 तक तत्पश्चात धृति*
राहु काल – दोपहर 02:22 से 04:03 तक*
सूर्योदय – 05:54*
सूर्यास्त – 07:26*
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में*
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक*
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:19 से 01:01 तक*
व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत, षडशीति-मिथुन संक्रांति*
विशेष – द्वादशी को पूतिका (पोई) एवं त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
षडशीति संक्रांति : 15 जून 2023
पुण्यकाल : शाम 06:29 से सूर्यास्त तक*
षडशीति संक्रांति में किये गए जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल 86000 हजार गुना होता है । -पद्म पुराण*
प्रदोष व्रत – 15 जून 2023
जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है । प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है । जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं, वह समय शिव पूजा व गुरु पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है ।*
गुरुवार विशेष
हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।*
गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :*
एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं ।*
*ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।
*फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।
गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है ।*
गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।
भोजन सम्बन्धी कुछ नियम
सनातन धर्म के अनुसार भोजन ग्रहण करने के कुछ नियम है:- (भाग -३)*
(१९)सबसे पहले मीठा, फिर नमकीन, अंत में कडुवा खाना चाहिए ।*
*मधुरलवणकटु – एवं क्रमेण खादनीयम्।*
(२०)थोडा खाने वाले को – आरोग्य, आयु, बल, सुख, सुन्दर संतान और सौंदर्य प्राप्त होता है ।*
*अल्पहारिणा आरोग्यं च आयु: च बलं च सुखं च रूपवान् पुत्र: च सौन्दर्यं च लभ्यन्ते ।*
(२१) जिसने ढिढोरा पीट कर खिलाया हो वहा कभी न खाए ।*
*यः प्रचारं कृत्वा भोजयते तत्र कदापि न भोक्तव्यम्।*
(२२) कुत्ते का छुवा, रजस्वला स्त्री का परोसा, श्राध का निकाला, बासी, मुंह से फूक मारकर ठंडा किया, बाल गिरा हुआ भोजन, अनादर युक्त, अवहेलना पूर्ण परोसा गया भोजन कभी न करे ।*
(२३) कंजूस का, राजा का, वेश्या के हाथ का, शराब बेचने वाले का दिया भोजन कभी नहीं करना चाहिए ।*
*कृपणेन च राज्ञा च गणिकया च मद्यविक्रेत्रा च दत्तं भोजनं कदापि न खादितव्यम्।*
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत









