Aaj Ka Panchang 16 June: आज मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 16 June: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 16 जून 2023
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत् – 2080
शक संवत् – 1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – आषाढ़ (गुजरात, महाराष्ट्र में ज्येष्ठ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी सुबह 08:39 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – कृत्तिका दोपहर 03:07 तक तत्पश्चात रोहिणी
योग – धृति रात्रि 01:23 तक तत्पश्चात शूल
राहु काल – सुबह 10:59 से दोपहर 12:40 तक
सूर्योदय – 05:54
सूर्यास्त – 07:27
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से 05:12 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:20 से 01:01 तक
व्रत पर्व विवरण – मासिक शिवरात्रि
विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । चतुर्दशी के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34/38)

 रोजी रोटी की चिंता सताती हो तो

नित्य नियम से त्रिकाल संध्या करनेवाले के जीवन में किसी के सामने हाथ फैलाने का दिन नहीं आता । त्रिकाल संध्या हमारे आध्यात्मिक स्पन्दनों को विकसित करती है जिससे जीवन में निर्णय लेने की सूझ-भुज बढ़ती है अतः रोजी रोटी की चिंता नहीं करनी पड़ती है । इसिलए प्रत्येक मनुष्य को त्रिकाल संध्या अवश्य करनी चाहिए ।
 मासिक शिवरात्रि : 16 जून 2023

कर्ज मुक्ति हेतु –

 हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते-करते ये 17 मंत्र बोलें ! जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोलें ! इससे कर्जे से मुक्ति मिलेगी ।*
1) *ॐ शिवाय नमः*
2) *ॐ सर्वात्मने नमः*
3) *ॐ त्रिनेत्राय नमः*
 4) *ॐ हराय नमः*
5) *ॐ इन्द्रमुखाय नमः*
6) *ॐ श्रीकंठाय नमः*
7) *ॐ सद्योजाताय नमः*
8) *ॐ वामदेवाय नमः*
9) *ॐ अघोरहृदयाय नम:*
10) *ॐ तत्पुरुषाय नमः*
11) *ॐ ईशानाय नमः*
12) *ॐ अनंतधर्माय नमः
13) *ॐ ज्ञानभूताय नमः*
14) *ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नमः
15) *ॐ प्रधानाय नमः*
16) *ॐ व्योमात्मने नमः
17) *ॐ व्यूक्तकेशात्मरूपाय नम:
 त्रिदोषशामक आहार है स्वास्थ्य के लिए विशेष हितकारी*
 कफ, पित्त और वात – ये त्रिदोष समस्त शरीर को धारण करते हैं । शरीर की सभी क्रियाएँ वात के कारण, रूपांतरण पित्त के कारण व गठन कफ के कारण होता है । जब ये अपने स्वाभाविक रूप में ( अर्थात सम अवस्था में – न घटे हुए न बढ़े हुए ) होते हैं तब शरीर की वृद्धि, बल, वर्ण, प्रसन्नता उत्पन्न करते हैं परंतु जब इनमें से कोई विकृत (विषम) होता है तब शेष दोषों, रस – रक्तादि सप्तधातुओं को दूषित कर रोगों को उत्पन्न करता है । अत: जो खाद्य पदार्थ इन त्रिदोषों का शमन करते हैं उनका सेवन स्वास्थ्य के लिए विशेष हितकारी है ।*
त्रिदोषशामक पदार्थ
१] सब्जियाँ : बथुआ, परवल, कोमल मूली, पका पेठा, जीवंती, शलगम ।*
२] फल : आँवला, मीठा अनार ।*
३] अन्य पदार्थ : पुराने गेंहूँ, सेंधा नमक, पुराना देशी गुड़, घृतकुमारी, धनिया, हल्दी, गुलाब, गिलोय, वर्षा का जल, हरड़, शंखपुष्पी आदि ।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!