Aaj ka Panchang 19 July: आज रहेगा पुष्य नक्षत्र और वज्र योग का संयोग

Aaj ka Panchang 19 july: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 19 जुलाई 2023
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2080
शक संवत् – 1945
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास – अधिक श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – द्वितीया 20 जुलाई प्रातः 04:30 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र – पुष्य सुबह 07:08 तक तत्पश्चात अश्लेषा
राहु काल – दोपहर 12:46 से 02:26 तक
सूर्योदय – 06:05
सूर्यास्त – 07:27
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:40 से 05:22 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 से 01:07 तक
व्रत पर्व विवरण – चन्द्र-दर्शन (शाम 07:27 से रात्रि08:48 तक)
विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

धन आरोग्य एवं शांति की प्राप्ति के लिए

जो व्यक्ति चतुर्मास में अथवा अधिक मास ( पुरूषोत्तम ) में भगवान को कनेर के पुष्प अर्पित करता है, उस पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती हैं । उसे आरोग्य एवं शांति की प्राप्ति होती है तथा उसके संकट दूर होते हैं ।

ऋषि प्रसाद सितम्बर 2020

मनोबल व आत्मबल वृद्धि हेतु

जो किसीके सामने बोलने में हिचकिचाते या भय करते हैं, वे रोज सोते समय फिटकरी के चूर्ण से दाँत साफ करें व बुधवार को देशी गाय को हरी घास खिलाएं । इससे उनमें मनोबल बढ़ेगा व हिचकिचाहट भी कम होगी ।*

इससे भी सरल और उत्तम उपाय जो मनोबल तो क्या सीधे आत्मबल जगाता है, वह है रोज १०-१५ मिनट या अधिक ॐकार का दीर्घ (लम्बा) गुंजन करना । साथ में आश्रम की समितियों के सेवाकेन्द्रों पर उपलब्ध ‘निर्भय नाद’ व ‘जीवन रसायन’ पुस्तकों का पठन, मनन भी करें तो सोने में सुहागे का काम करेगा ।

पूज्य बापूजी बताते हैं : “जब डर लगे तो अपने शुद्ध ‘मैं’ की ओर भाग जाओ या दौड़ के आओ । ‘हो-होकर क्या होगा ? मैं निर्भीक हूँ । ॐ….ॐ…..ॐ…. मैं अमर आत्मा हूँ । हरि ॐ…..ॐ….ॐ….’ ऐसा चिन्तन करो तो भय भाग जाएगा ।”

छः बातों से बचो

देवर्षि नारद ने गालव ॠषि से कहा है: “चाहे साधु हो या सर्वसामान्य व्यक्ति, सभी को इन छ: बातों से बचना चाहिए”:*
*1 रात को घूमना ।*
*2. दिन में नींद लेना ।*
*3. आलस्य का आश्रय लेना ।*
*4. चुगली करना ।*
*5. गर्व करना ।*
*6. अति परिश्रम करना अथवा परिश्रम से बिल्कुल दूर रहना । क्योंकि अधिक परिश्रम से साधन भजन की क्षमता बिखर जायेगी और अधिक आराम से आलस्य आयेगा ।*Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!