Aaj Ka Panchang 2 November: आज दोपहर में लगेगा राहुकाल, जानें दिन भर के सभी मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 2 November: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 02 नवम्बर 2022*

दिन – बुधवार*

विक्रम संवत् – 2079*

शक संवत् – 1944*

अयन – दक्षिणायन*

ऋतु – हेमंत*

मास – कार्तिक*

पक्ष – शुक्ल*

तिथि – नवमी रात्रि 09:09 तक तत्पश्चात दशमी*

नक्षत्र – धनिष्ठा प्रातः 01:43 तक तत्पश्चात शतभिषा*

योग – गण्ड सुबह 10:27 तक तत्पश्चात वृद्धि*

राहु काल – दोपहर 12:23 से 01:48 तक*

सूर्योदय – 06:45*

सूर्यास्त – 06:01*

दिशा शूल – उत्तर दिशा में*

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:03 से 05:54 तक*

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:58 से 12:49 तक*

व्रत पर्व विवरण – आँवला नवमी, साँईं लीलाशाहजी महाराज महानिर्वाण दिवस*

विशेष – नवमी को लौकी खाना त्याज्य है ।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

02 नवम्बर – 2022, अक्षय-आँवला नवमी

आँवला नवमी के दिन जप, दान, तर्पण आदि का अक्षय पुण्य होता है ।*

इस दिन कपूर या घी के दीपक से आँवला वृक्ष के समीप दीपदान करें तथा निम्न मंत्र बोलते हुए प्रदक्षिणा करें -*

*यानि कानि च पापानि जन्मान्तर कृतानि च ।*
*तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणे पदे-पदे ।।*

आँवले के वृक्ष के नीचे जप तथा भोजन करें ।*

आँवला नवमी के दिन किया गया जप-ध्यान आदि पुण्यकर्म अक्षय होता है, इस कारण इसको ‘अक्षय नवमी’ भी कहते हैं ।*

हमारे पूजनीय वृक्ष – आँवला

आँवला खाने से आयु बढ़ती है । इसका रस पीने से धर्म का संचय होता है और रस को शरीर पर लगाकर स्नान करने से दरिद्रता दूर होकर ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है ।*

जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं ।*

मृत व्यक्ति की हड्डियाँ आँवले के रस से धोकर किसी भी नदी में प्रवाहित करने से उसकी सद्गति होती है ।*
*(स्कंद पुराण, वैष्णव खंड, का.मा. 12.75)*

प्रत्येक रविवार, विशेषतः सप्तमी को आँवले का फल त्याग देना चाहिए । शुक्रवार, प्रतिपदा, षष्ठी, नवमी, अमावस्या और सक्रान्ति को आँवले का सेवन नहीं करना चाहिए ।*

आँवला सेवन के बाद 2 घंटे तक दूध नहीं पीना चाहिए ।*

अंबाला के औषधीय प्रयोग

१] जिन्हें भोजन में अरुचि हो या भूख कम लगती हो उन्हें भोजन से पहले २ चम्मच आँवला रस में १ चम्मच शहद मिलाकर लेना लाभकारी है ।*

२] नाक, मूत्रमार्ग, गुदामार्ग से रक्तस्राव, योनिमार्ग में जलन व अतिरिक्त रक्तस्राव, पेशाब में जलन, रक्तप्रदर, त्वचा-विकार आदि समस्याओं में आँवला रस अथवा आँवला चूर्ण दिन में दो बार लेना लाभदायी है ।*

३] आँवला रस में ४ चुटकी हल्दी मिलाकर दिन में दो बार लें । यह सभी प्रकार के प्रमेहों में श्रेष्ठ औषधि है ।*

४] अम्लपित्त, सिरदर्द, सिर चकराना, आँखों के सामने अँधेरा छाना, उलटी होना आदि में आँवला रस या चूर्ण मिश्री मिलाकर लेना फायदेमंद है ।*

५] रक्ताप्लता या पीलिया जैसे विकारों में आँवला चूर्ण का दिन में २ बार उपयोग करने से रस-रक्त का पोषण होकर इन विकारों में लाभ होता है ।*

६] आँवला एवं मिश्री का मिश्रण घी के साथ प्रतिदिन सुबह लेने से असमय बालों का सफेद होना व झड़ना बंद हो जाता है तथा सभी ज्ञानेन्द्रियों की कार्यक्षमता बढ़ती है ।*

सेवन- मात्रा : आँवला चूर्ण – २ से ५ ग्राम, आँवला रस – १५ से २० मि.ली.*

ध्यान दें : रविवार व शुक्रवार को आँवले का सेवन वर्जित है ।*
Insta loan services

यह भी पढ़े: Dhanteras Offer: सिर्फ ₹50 हजार में घर ले आएं मारुति Alto CNG कार, देगी इतनी माइलेज

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!