Aaj ka Panchang 20 February: आज साेमवती अमावस्‍या का पावन दिन , देखें मुहूर्त

Aaj ka Panchang 20 February: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 20 फरवरी 2023
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2079
शक संवत् – 1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – फाल्गुन (गुजरात, महाराष्ट्र में माघ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अमावस्या दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – धनिष्ठा सुबह 11:46 तक तत्पश्चात शतभिषा
योग – परिघ सुबह 11:03 तक तत्पश्चात शिव
राहु काल – सुबह 08:35 से 10:01 तक
सूर्योदय – 07:09
सूर्यास्त – 06:38
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:28 से 06:18 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:28 से 01:18 तक
व्रत पर्व विवरण – सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से दोपहर 12:35 तक)
विशेष – अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है ।* *(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
 सोमवती अमावस्या – 20 फरवरी 2023
पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:35 तक
सोमवती अमावस्या : दरिद्रता निवारण
 सोमवती अमावस्या के पर्व में स्नान-दान का बड़ा महत्त्व है ।
 इस दिन भी मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल होता है ।
 इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन तथा उनकी 108 प्रदक्षिणा करने का विधान है। 108 में से 8 प्रदक्षिणा पीपल के वृक्ष को कच्चा सूत लपेटते हुए की जाती है । प्रदक्षिणा करते समय 108 फल पृथक रखे जाते हैं । बाद में वे भगवान का भजन करने वाले ब्राह्मणों या ब्राह्मणियों में वितरित कर दिये जाते हैं । ऐसा करने से संतान चिरंजीवी होती है ।
 इस दिन तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता मिटती है ।
अमावस्या विशेष
1. जो व्यक्ति अमावस्या को दूसरे का अन्न खाता है उसका महीने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।
2. अमावस्या के दिन पेड़-पौधों से फूल-पत्ते, तिनके आदि नहीं तोड़ने चाहिए, इससे ” ब्रम्ह हत्या ” का पाप लगता है ! -विष्णु पुराण
 पयोव्रत : २१ फरवरी से ०४ मार्च २०२३
 अद्भुत प्रभाव-संपन्न संतान की प्राप्तिकरने वाला व्रत : पयोव्रत*
 अद्भुत प्रभाव-सम्पन्न संतान की प्राप्ति की इच्छा रखनेवाले स्त्री-पुरुषों के लिए शास्त्रों में पयोव्रत करने का विधान है । यह भगवान को संतुष्ट करनेवाला है इसलिए इसका नाम ‘सर्वयज्ञ’ और ‘सर्वव्रत’ भी है । यह फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में किया जाता है । इसमें केवल दूध पीकर रहना होता है ।
 व्रतधारी व्रत के दिनों में ब्रह्मचर्य का पालनकरे, धरती पर दरी या कंबल बिछाकर शयनकरे अथवा गद्दा-तकिया हटा के सादे पलंग पर शयन करे और तीनों समय स्नान करे । झूठ न बोले एवं भोगों का त्याग कर दे । किसी भी प्राणी को कष्ट न पहुँचाये । सत्संग-श्रवण,भजन-कीर्तन, स्तुति-पाठ तथा अधिक-से-अधिक गुरुमंत्र या भगवन्नाम का जप करे । भक्ति भाव से सद्गुरुदेव को सर्वव्यापक परमात्मा स्वरूप जानकर उनकी पूजा करे और स्तुति करे : ‘प्रभो ! आप सर्वशक्तिमान हैं । समस्त प्राणी आपमें और आप समस्त प्राणियों में निवास करते हैं । आप अव्यक्त और परम सूक्ष्म हैं । आप सबके साक्षी हैं । आपको मेरा नमस्कार है ।’
 व्रत के एक दिन पूर्व (२० फरवरी) से समाप्ति (०४ मार्च) तक करने योग्य :
द्वादशाक्षर मंत्र (ॐ नमो भगवतेवासुदेवाय) से भगवान या सद्गुरु का पूजनकरें तथा इस मंत्र की एक माला जपें । यदि सामर्थ्य हो तो दूध में पकाये हुए तथा घी और गुड़ मिले हुए चावल का नैवेद्य अर्पण करें और उसीका देशी गौ-गोबर के कंडे जलाकर द्वादशाक्षर मंत्र से हवन करें । (नैवेद्य हेतु दूध के साथ गुड़ का अल्प मात्रा में उपयोग करें ।) नैवेद्य को भक्तों में थोड़ा-थोड़ा बाँट दें । सम्भव हो तो दो निर्व्यसनी, सात्त्विक ब्राह्मणों को खीर का भोजन करायें । अमावस्या के दिन (२० फरवरी को) खीर का भोजन करें । २१ फरवरी को निम्नलिखित संकल्पकरें तथा ०४ मार्च तक केवल दूध पीकर रहें ।
 संकल्प : मम सकलगुणगनवरिष्ठ महत्त्वसम्पन्नायुष्मत्पुत्रप्राप्तिकामनया विष्णुप्रीतयेपयोव्रतमहं करिष्ये।*
 व्रत-समाप्ति के अगले दिन (०५ मार्च को) सात्विक ब्राह्मण को तथा अतिथियों को अपने सामर्थ्य अनुसार शुद्ध, सात्त्विक भोजन कराना चाहिए । दीन, अंधे और असमर्थ लोगों को भी अन्न आदि से संतुष्ट करना चाहिए । जब सब लोग खा चुके हों तब उन सबके सत्कार को भगवान की प्रसन्नता का साधन समझते हए अपने भाई-बंधुओं के साथ स्वयं भोजन करें । इस प्रकार विधिपूर्वक यह व्रत करने से भगवान प्रसन्न होकर व्रत करनेवाले की अभिलाषा पूर्ण करते हैं ।
नोट : ब्राह्मण-भोजन के लिए बिना गुड़-मिश्रित खीर बनायें एवं एकादशी (०३ मार्च) के दिन खीर चावल की न बनायें अपितु मोरधन, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा आदि उपवास में खायी जानेवाली चीजें डालकर बनायें ।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!