Aaj ka Panchang 21 November: सोम प्रदोश व्रत आज, जानें समय और राहुकाल
Aaj ka Panchang 21 November: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 21 नवम्बर 2022
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2079
शक संवत् – 1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – मार्गशीर्ष ( गुजरात एवं महाराष्ट्र में कार्तिक मास )
पक्ष – कृष्ण*तिथि – द्वादशी सुबह 10:07 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र – चित्रा रात्रि 12:14 तक तत्पश्चात स्वाती
योग – आयुष्मान रात्रि 09:07 तक तत्पश्चात सौभाग्य
राहु काल – सुबह 08:19 से 09:41 तक
सूर्योदय – 06:57
सूर्यास्त – 05:54
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:13 से 06:05 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:00 से 12:52 तक
व्रत पर्व विवरण – सोमप्रदोष व्रत
विशेष – द्वादशी को पूतिका (पोई) एवं त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड : 27.29-34)
बरकत लाने व सुखमय वातावरण बनाने हेतु
जिस घर में भगवान का, ब्रह्मवेत्ता संत का चित्र नहीं है वह घर स्मशान है । जिस घर में माँ-बाप, बुजुर्ग व बीमार का खयाल नहीं रखा जाता उस घर से लक्ष्मी रूठ जाती है । बिल्ली, बकरी व झाड़ू कि धूलि घर में आने से बरकत चली जाती है । गाय के खुर कि धूलि से, सुह्र्दयता से, ब्रह्मज्ञानी सत्पुरुष के सत्संग से घर का वातावरण स्वर्गमय, सुखमय, मुक्तिमय हो जाता है ।*
शीत ऋतु के लिए बल-पुष्टिवर्धक प्रयोग
४ – ५ खजूर रात को पानी में भिगो दें १ चम्मच देशी गाय का मक्खन व १ इलायची का चूर्ण उनके साथ सुबह खाली पेट लें । यह प्रयोग शक्ति-स्फूर्तिप्रदायक, वीर्य व कांति वर्धक, कब्जनाशक तथा हृदय व मस्तिष्क के लिए बलप्रद है । साथ ही दिमागी ताकत व स्मरणशक्ति बनाये रखने हेतु भी बहुत उपयोगी है । दुबले-पतले बच्चे, युवक-युवतियाँ यह प्रयोग करें तो वे बलवान, बुद्धिमान व हृष्ट-पुष्ट बन सकते हैं
ठंडी के दिनों में सुबह १-२ आँवले और १०-२० ग्राम काले तिल चबाकर सेवन करें । ऊपर से १ गिलास पानी पियें । तिल चबाकर १ गिलास पानी में १०-२० मि.ली. आँवला रस मिला के अवतार भी पी सकते हैं । इससे स्मरणशक्ति तेज होती है । यह प्रयोग पुष्टिकर, त्वचा के वर्ण को निखारनेवाला, आँखों की रोशनी बढ़ानेवाला तथा दाँतों, हड्डियों और बालों के लिए भी बहुत गुणकारी है ।
बच्चे – बच्चियाँ को गंदगी के बचने के लिए
अपने बच्चे – बच्चियाँ वहाँ की गंदगी से बचें इसलिए ‘दिव्य प्रेरणा – प्रकाश’ पुस्तक बार – बार पढ़ें । रात्रि को सोने से पूर्व २१ बार ‘ॐ अर्यमायै नम:’ मंत्र का जप करना तथा तकिये पर अपनी माँ का नाम (केवल ऊँगली से ) लिखकर सोना, सुबह स्नान के बाद ललाट पर तिलक करना और पढाई के दिनों में एवं अवसाद (डिप्रेशन) के समय प्राणायाम करने चाहिए ।
*सर्वांगासन करके गुदाद्वार का जितनी देर सम्भव हो संकोचन करें और ‘वीर्य ऊपर की ओर आ रहा है…’ ऐसा चिंतन करें । देर रात को न खायें, कॉफ़ी-चाय के आदि के व्यसन में न पड़ें और सादा जीवन जियें, जिससे अपनी जीवनीशक्ति की रक्षा हो ।*
सुबह थोड़ी देर भगवत्प्रार्थना – स्मरण करते हुए शांत हो जाओ । बुद्धि में सत्त्व बढ़ेगा तो बुद्धि निर्मल होगी, गड़बड़ से मन को बचायेगी और मन इन्द्रियों को नियंत्रित रखेगा ।










