Aaj Ka Panchang 22 August: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 22 August: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 22 अगस्त 2022

दिन – सोमवार

विक्रम संवत् – 2079

शक संवत् – 1944

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा

मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी 23 अगस्त प्रातः 06:06 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – मृगशिरा सुबह 07:41तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – वज्र रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहु काल – सुबह 07:54 से 09:30 तक

सूर्योदय – 06:18

सूर्यास्त – 07:06

दिशा शूल – पूर्व दिशा मे

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:49 से 05:34 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:20 से 01:05 तक

व्रत पर्व विवरण – अजा एकादशी

विशेष – एकादशी को शिम्बी(सेम) खाना निषेध । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

एकादशी को चावल खाना वर्जित है ।

अजा एकादशी

22 अगस्त 2022 सोमवार प्रातः 03:36 से 23 अगस्त, मंगलवार सुबह 06:06 तक एकादशी है ।
23 अगस्त, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।

एकादशी व्रत महिमा

एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।

जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।

जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।

एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं । इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।

 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।

कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है । पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ । भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।

एकादशी के दिन चावल खाना निषेध
( 22, 23 अगस्त 2022 को चावल न खाएं )

महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है । एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सकें तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए । एकादशी के दिन जो चावल खाता है समझो वह एक-एक चावल का दाना खाते समय एक-एक कीड़ा खाने का पाप करता है । ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा है ।Insta loan services

यह भी पढ़े: Diesel Cars Ban: अक्टूबर से बंद हो रही है डीजल की ये गाड़ियां, जाने वजह

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!