धर्म

Aaj Ka Panchang 23 April: आज श्री रामचरितमानस और गीता के पाठ का है बहुत महत्व

Aaj Ka Panchang 23 April: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक 23 अप्रैल 2022

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2079

शक संवत – 1944

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी सुबह 06:27 तक तत्पश्चात अष्टमी ( 24 अप्रैल प्रातः 04:29 तक )

नक्षत्र – उत्तराषाढा शाम 06:54 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – साध्य रात्रि 01:03 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – सुबह 09:25 से 11:02 तक

सूर्योदय – 06:14

सूर्यास्त – 07:03

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

ब्रह्म मुहूर्त– प्रातः 04:43 से 05:28 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12.15 से 01:00 तक

व्रत पर्व विवरण – कालाष्टमी

विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है । अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।

(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

शनिवार विशेष

ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)

हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)

ग्रीष्मकालीन समस्याओं व गर्मी से बचने हेतु( भाग -3)

१०] जिसको गर्मी लगे वह तरबूज अच्छी तरह से खाये | फोड़े-फुंसी हो गये हों तो पालक, गाजर (भीतर का पीला भाग हटाकर),ककड़ी का रस और नारियल पानी के उपयोग में लाने से फोड़े-फुंसी ठीक हो जाते हैं |

११] जो नंगे सिर धूप में घूमते हैं उनकी आँखे कमजोर हो जाती है, बुढ़ापा और बहरापन जल्दी आ जाता है | धुप में नंगे पैर और नंगे सिर कभी नही घूमना चाहिए | जो तीर्थयात्रा करने जाते हैं उन्हें भी नंगे पैर नहीं घूमना चाहिए |

१२] घमौरियाँ हों तो : अ] नीम के १० ग्राम फूल व थोड़ी मिश्री पीसकर पानी में मिला के खाली पेट पी लें | इससे घमौरियाँ शीघ्र गायब हो जायेंगी | (मुलतानी मिट्टी लगाकर स्नान करने से भी घमौरियाँ ठीक हो जाती है |)

ब] नारियल तेल में नींबू रस मिलाकर लगाने से घमौरियाँ गायब हो जाती हैं |

१३] पलाश के पुष्पों के ५० ग्राम काढ़े में थोड़ी मिश्री मिलाकर पीने से गर्मी भाग जाती हैं |

Hair Crown

 

 

यह भी पढ़े: Ram Navami 2022: रामनवमी को 10 साल बाद आया ऐसा दिन, जानें क्या हैं खासियत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button