Aaj Ka Panchang 25 April: हनुमान जी की कृपा पाने का है दिन, पंचांग अनुसार जानें मुहूर्त-नक्षत्र

Aaj ka Panchang 25 April: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 25 अप्रैल 2023
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2080
शक संवत् – 1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पंचमी सुबह 09:39 तक तत्पश्चात षष्ठी
नक्षत्र – आर्द्रा 26 अप्रैल प्रातः 04:21 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग – अतिगण्ड सुबह 07:45 तक तत्पश्चात सुकर्मा
काल – शाम 03:51 से 05:28 तक
सूर्योदय – 06:11
सूर्यास्त – 07:04
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:42 से 05:27 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:15 से 01:00 तक
व्रत पर्व विवरण – श्रीमद आद्य शंकराचार्य जयंती, श्री रामानुज जयंती
विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है । षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
ग्रहबाधा दूर करने का उपाय
 *शनि, राहू-केतु आदि ग्रहों के दोष-निवारण के लिए प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को अपने हाथ से आटे की लोई गुड़सहित प्रेमपूर्वक किसी नंदी अथवा गाय को खिलायें । कैसी भी ग्रहबाधा हो, दूर हो जायेगी ।*
 *लोककल्याण सेतु – अक्टूबर 2019*
झगड़े शांत के लिए
पति-पत्नी के झगड़े ठीक होने के लिए और घर में सुख शांति के लिए उपाय।*
पूज्य श्री द्वारा बताए गए मंत्र और नियम करे:*
1) मंत्र – खं कुछ दिन 10 माला प्रति दिन करे ।*
2) मंगलवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाये ।*
*मंत्र – अं रां अं 1 माला करे ।*
गोभूमि में उगे बिटामिन ‘वी-१२’ युक्त औषधीय गुणों से भरपूर प्याज*
मोलेथा आश्रम (गुज. ) की गीशाला की पवित्र भूमि में पुण्यदायी नदियों में से एक नर्मदाजी के जल का उपयोग कर प्याज उगाये गये हैं । गोभूमि में उगे होने से इनमें विटामिन ‘बी-१२’ का भी प्रभाव है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हितकारी विटामिन है । गोभूमि में उगे, गौ – गोबर खाद व गोमूत्र से सींचे अन्न, फल, सब्जी आदि में स्वतः विटामिन ‘बी-१२ का प्रभाव आ जाता है – ऐसा वैज्ञानिक खोज में पाया गया है ।*
प्याज के औपधीय गुण
(१) यह वायु का शमन करता है तथा शक्ति, जठराग्नि व कफ बढ़ाता है ।*
(२) इसके सेवन से भूख खुलती है तथा खाया हुआ सहज ही पच जाता है । भोजन के प्रति हुई अरुचि दूर होती है ।*
(३) यह शरीरगत विजातीय द्रव्यों को बाहर निकालने में सहायक है ।*
(४) यह कीटाणुनाशक है । इसमें कृमि एवं क्षय (टी.वी. ) आदिरोगों के कीटाणुओं को नष्ट करने का भी गुण है ।*
(५) पुदीना मिला के बनायी प्याज की चटनी लू से रक्षा करती है ।*
(६) प्याज नेत्र – विकारों व पाचन-संबंधी रोगों में लाभदायी है ।*
(७) यह रक्त-संचार को नियमित करने में भी उपयोगी है ।*
(८) हृदय-रोगों , लकवा (paralysis) व कैंसर से रक्षा करता है ।*
(९) रक्ताल्पता (anaemia), रक्त-विकृति, प्लू, यकृत (Iiver) के विकार, मूत्रावरोध, मूत्राल्पता आदि में लाभदायी है ।
Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!