Aaj Ka Panchang 6 February: राहुकाल के साथ सौभाग्य योग, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 6 February: सप्ताह के पहले दिन फाल्गुन मास का पहला दिन अर्थात प्रतिपदा तिथि है। फाल्गुन मास के पहले दिन सौभाग्य योग बन रहा है

आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक – 06 फरवरी 2023
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2079
शक संवत् – 1944
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर
मास – फाल्गुन (गुजरात, महाराष्ट्र में माघ)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – प्रतिपदा रात्रि 02:18 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – अश्लेषा दोपहर 03:03 तक तत्पश्चात मघा
योग – सौभाग्य दोपहर 03:26 तक तत्पश्चात शोभन
राहु काल – सुबह 08:42 से 10:07 तक
सूर्योदय – 07:17
सूर्यास्त – 06:30
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:35 से 06:26 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:28 से 01:19 तक
व्रत पर्व विवरण – गुरु प्रतिपदा
विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है ।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
अनिद्रा रोग
३ ग्राम तरबूज के सफेद बीज पीसके उसमें ३ ग्राम खसखस पीस के सुबह अथवा शाम को १ हफ्ते तक खाएं ।
६ ग्राम खसखस २५० ग्राम पानी में पीस के छान लें और उसमें २०-२५ ग्राम मिश्री मिलाकर सुबह या शाम पियें ।
मीठे सेब का मुरब्बा खाएं ।
रात को दूध पियें ।
रात को सोते समय ॐ का लम्बा उच्चारण १५ मिनट तक करें ।
क्रोधी व्यक्ति के लिए
जिन्हें गुस्सा आता हो, वे सुबह २ मीठे सेब खूब चबा -चबा कर खाएं ।
पूज्य बापूजी – नासिक -4th March 2011
लक्ष्मी की चाहवाले किनसे बचें
भगवान श्रीहरि कहते हैं : जो अशुद्ध ह्रदयवाला, क्रूर, हिंसक, दूसरों की निंदा करनेवाला होता है, उसके घर से भगवती लक्ष्मी चली जाती हैं ।
जो नखों से निष्प्रयोजन तिनका तोड़ता है अथवा नखों से भूमि को कुरेदता रहता है उसके घर से मेरी प्रिय लक्ष्मी चली जाती हैं ।
जो सूर्योदय के समय भोजन, दिन में शयन तथा दिन में मैथुन करता है उसके यहाँ से मेरी प्रिया लक्ष्मी चली जाती हैं । (श्रीमद् देवी भागवत )
ऋषि प्रसाद – फरवरी २०२०
मृत्यु के समय
मरते समय भी गौ के गोबर का लेप करके मुर्दे को रखो… उसकी सद्गति होगी । मरते समय जो मर जा रहे हैं उनके मुँह में तुलसी के पत्ते रखो । गाय के गोबर के कंडे का धुआं करो तो उसके बैक्टेरिया दूसरे को नहीं सताएँगे ।
पूज्य बापूजी Gorakhpur 19th April २०१२
ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate










