Aaj Ka Panchang-
आज का पंचांग: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग भी कहा जाता है। पंचांग की सहायता से समय और काल के बारे में सटीक अनुमान लगाया जाता है। मुख्य रूप से पंचांग 5 अंगो को मिलकर बनता है। पंचांग के 5 अंग: तिथि, नक्षत्र, वार योग और करण है। दैनिक पंचांग में हम आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, करण, सूर्ये और चंद्र ग्रह की स्थिति, नक्षत्र, तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, हिंदू मास और पक्ष इत्यादि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज के हिंदू पंचांग के बारे में:-
दिनांक – 30 जुलाई 2021
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत – 1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास – श्रावण
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी 31 जुलाई प्रातः 05:40 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – रेवती दोपहर 02:03 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – धृति रात्रि 08:20 तक तत्पश्चात शूल
राहुकाल – सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 तक
सूर्योदय – 06:12
सूर्यास्त – 19:17
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
~ हिन्दू पंचांग ~
काम काज मैं कैसे हो सफल
जिसका कामकाज सफल नही होता है , पत्नी गो-शाला मे जाकर गाय के खुर की मिट्टी लाये और पति को तिलक कर के पति काम पर जाये तो काम जरुर सफल होता है, गाय की ओरा बड़ी हितकारी होती है ।
~ हिन्दू पंचांग ~
निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये
“ॐ हुं विष्णवे नमः” – निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये इस मन्त्र की एक माला रोज जप करें, तो आरोग्यता और सम्पदा आती हैं ।
~ हिन्दू पंचांग ~
सूर्यनारायण का ध्यान
भ्रूमध्य में सूर्यनारायण का ध्यान करने से, ॐकार का ध्यान करने से बुद्धि विकसित होती है और नाभि से सूर्य का ध्यान अथवा ॐकार का ध्यान करने से निरोगता प्राप्त होती है|
सूर्यनारायण के ध्यान की विधि
लंबा श्वास खींच कर सवा मिनट से डेढ़ मिनट रोके फिर धीरे-धीरे छोड़े फिर बाहर श्वास रोक के एक मिनट छोड़ दे फिर अंदर रोक के और छोड़ दे | बस ! एक बार अंदर रोके एक बार बाहर रोके प्राणायाम योग करना | शरीर में जो थकान, बीमारी के कण होने वाले है वो निकलते है|
ये भी पढ़े:- आज का पंचांग: 29 जुलाई गुरूवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय