धर्म

Aaj Ka Rashifal 17 March: इन राशियों को आज मिल सकता है शुभ समाचार बस इन बातों का रखे ख्याल

Aaj Ka Rashifal 17 March: मेष राशि: कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर ना ले तथा हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है

मेष राशि

मेष राशि:

कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर ना ले तथा हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा। तथा आप तनावमुक्त होकर अपनी व्यक्तिगत कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

vrsh rashi

वृष राशि:

अपने रुचि संबंधी कार्यों अथवा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति पाने का बेहतरीन स्रोत है। काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेटटुगेदर होने से सभी सदस्य खुशी और आनंद महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

mithun rashi

मिथुन राशि:

प्रॉपर्टी आदि से जुड़े मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। कोई बेहतरीन दिल भी संभव है। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर किसी खास व्यक्ति से उचित सलाह और मदद मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

kark rashi

कर्क राशि:

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधियां बन रही है, तो आज उससे संबंधित काम हो पूरा हो सकता है और परिवार में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। तथा घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

singh rashi

सिंह राशि:

पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग आदि में मस्ती भरा दिन व्यतीत होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही आय की स्थिति बेहतर होने से तनाव नहीं रहेगा। युवा वर्ग अपनी कैरियर को लेकर फोकस रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

kanya rashi

कन्या राशि:

ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपको आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में उचित सफलता मिलने वाली है। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

tula rashi

तुला राशि:

आज किसी धार्मिक अथवा सोसाइटी संबंधी किसी कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है, इसे नजरअंदाज ना करें। इससे आपको उचित पहचान मिलेगी। फोन अथवा मेल के माध्यम से आपको भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक– 3

vrshchik rashi

वृश्चिक राशि:

किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, और आपकी समस्याओं का समाधान भी निकलेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

dhanu rashi

धनु राशि:

आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करने से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। और वर्तमान हो रही गतिविधियों पर अच्छी तरह अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे।
भाग्यशाली अंक- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

makar rashi

मकर राशि:

घर में संबंधियों के आगमन से मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा। विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। आर्थिक गतिविधियां भी बेहतर होंगी। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

kumbh rashi

कुंभ राशि:

पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज आपसी सामंजस्य से हल हो सकता है। इससे आपसी संबंध खराब नहीं होंगे, घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना भी उचित रहेगा। टैक्स संबंधी कार्यों को भी आज पूर्ण रूप से निपटा लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

mean rashi

मीन राशि:

दिन का कुछ समय खुद के लिए भी व्यतीत करना जरूरी है। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा तथा आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा।आज का दिन रचनात्मक और मन मुताबिक कार्यों में व्यतीत होगा। जिससे आपको उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: Aaj Ka Panchang Hindu 17 March: जानें आज का शुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्र की चाल

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button