Aaj Ka Rashifal 31 January: जानें किस राशि के खुलेंगे तरक्की के दरवाजे और किसके बंद

Aaj Ka Rashifal 31 January: मेष राशि: वर्तमान परिस्थितियों में तरक्की पाने के लिए अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने होंगे और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी

मेष राशि:

वर्तमान परिस्थितियों में तरक्की पाने के लिए अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने होंगे और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। कुछ समय घर में बागवानी करने तथा बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष राशि:

मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आपको अपनी प्रतिभा निखारने का भी मौका मिलेगा। आत्मिक खुशी भी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपको आपका उधर दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है इसके लिए प्रयासरत रहें। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों में भी परिवार का मनोबल बना कर रखेंगे।मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर पर भी नई-नई जानकारियां हासिल होंगी।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क राशि:

आपका रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है इसलिए पूरी कोशिश करे और आपकी सेहत में सुधार होगा। ऊर्जावान और स्फूर्ति महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन भी बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह राशि:

कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए भी निकालें। इससे आप पूर्व ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। सगे संबंधियों के साथ फोन के माध्यम से निरंतर वार्तालाप रहेगा। विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होने से कई समस्याओं का हल भी मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या राशि:

समय सामान्य ही रहेगा। लेकिन फिर भी विपरीत परिस्थितियों में आपका मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। मातृ पक्ष की ओर से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के साथ- साथ अन्य क्षेत्रों में भी रुचि बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला राशि:

आज दिन बहुत ही अनुकूल व्यतीत होगा। साथ ही पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपकी आस्था बढ़ेगी। आप अपने अंदर बहुत ही शांति और सुकून महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपका कोई पेंडिंग पड़ा हुआ कार्य संपन्न होने की संभावना है। आपको सुकून मिलेगा तथा आपके कार्यों की भी सराहना होगी। किसी समाज सेवी संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग और सेवा भाव रहेगा। तथा जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु राशि:

युवाओं को मीडिया अथवा इंटरनेट के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल होंगी जिससे उन्हें भविष्य संबंधी निर्णय लेने में काफी हद तक सहायता मिलेगी। किसी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप अपने कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मकर राशि:

आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों के परिणाम सामने आएंगे। आज की स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ विचार-विमर्श होंगे।घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता भी आ सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ राशि:

आज कोई ऐसा शुभ समाचार मिल सकता है, कि जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। आप थकान और तनाव से राहत पाने के लिए आराम और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। तथा क्रियात्मक और रुचि पूर्ण कार्यों में समय व्यतीत कर के बहुत ही खुशी महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मीन राशि:

अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन में आपको कुछ सकारात्मक गतिविधियां सीखने को मिलेंगी। और आप का मनोबल भी बढ़ेगा इसलिए उन पर अवश्य मनन करें। ग्रह स्थिति आज कुछ अनुकूल रहेगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने के लिए समय अनुकूल है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

यह भी पढ़े: Aaj Ka Panchang 31 January 2022: जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

Exit mobile version