/* */

इस सड़क पर होते थे हादसे, परेशान लोगो ने बनवाया बालाजी का मंदिर

 झुंझुनू की घोड़ावारा में स्थित रोड वाला बालाजी अपने चमत्कारों की वजह से पूरे क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है. इस मंदिर का निर्माण सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से आहत होकर ग्रामीणों के द्वारा करवाया गया

झुंझुनू की घोड़ावारा में स्थित रोड वाला बालाजी अपने चमत्कारों की वजह से पूरे क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है. इस मंदिर का निर्माण सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से आहत होकर ग्रामीणों के द्वारा करवाया गया. जिस जगह पर आज मंदिर स्थित है वहां पहले घना जंगल हुआ करता था. आए दिन वहां पर दुर्घटनाएं होती थी. लोग इधर से दिन में भी निकलने से डरते थे.

मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए नारायण ने बताया कि यह काफी पुराना मंदिर है. अभी उन्हें यहां पर 55 साल से ज्यादा हो गई. जब यहां पर सिर्फ एक शिला की पूजा होती थी. उस समय से वे इस मंदिर की पूजा अर्चना कर रहे हैं. शुरुआत के दिनों में इन्होंने अपने सिर पर पानी लाकर लोगों को इस मंदिर के ऊपर पानी पिलाया है और इस मंदिर की पूजा अर्चना की है.

मंदिर के चमत्कारों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिस दंपति को बच्चे नहीं होते मंदिर में अपनी मन्नत लेकर आने पर बहुत से ऐसे दंपति हैं जिनको संतान प्राप्ति हुई है. बहुत से युवा सरकारी जॉब की तैयारी करते हैं उनको सफलता मिली है. साथ में ही मंदिर बनने के बाद शायद ही कोई दुर्घटना मंदिर क्षेत्र के आसपास में घटित हुई है.

रोड वाले बालाजी के नाम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह मंदिर यात्रियों की सहयोग से बनाया गया है. इस मंदिर का निर्माण करने में जो भी सहयोग दिया गया है वह सहयोग सड़क मार्ग पर गुजरने वाले यात्रियों के द्वारा किया गया है. जिस वजह से इस मंदिर का नाम रोड वाले बालाजी के नाम से प्रसिद्ध है. मंदिर में हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की जाती है मंगलवार व शनिवार के दिन विशेष तौर पर लोग यहां पर आते हैं. इसके अलावा हनुमान जयंती पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर यहां पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है.

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!