100 साल बाद करवा चौथ पर बन रहाये योग, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
हर सुहागिन महिलाएं पति के लम्बी आयु के साथ धन, ऐश्वर्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत रखा जाता है. इस दिन चंद्रमा

हर सुहागिन महिलाएं पति के लम्बी आयु के साथ धन, ऐश्वर्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत रखा जाता है. इस दिन चंद्रमा के पूजन का खास महत्व है कि पूरे दिन कठिन निर्जला व्रत के बाद व्रती महिलाएं शाम को पूजा के बाद चंद्रमा के दीदार कर इस व्रत का पारण करती हैं. इस साल करवा चौथ पर ग्रहों का महासंयोग भी बन रहा है, जो आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करेगा.
काशी के विद्वान और ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि करवा चौथ का दिन चंद्रमा में बुध और मंगल एक साथ आ रहें हैं, इससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास योग भी बन रहा है. ऐसे में ये तीन शुभ संयोग सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला होगा. बताते चलें कि 100 साल बाद करवा चौथ पर तीन शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं.
इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवम्बर को रखा जाएगा. पंचाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को रात 10 बजकर 42 मिनट से चतुर्थी तिथि शुरू होगी, जो 1 नवम्बर को रात 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 1 नवम्बर (बुधवार) को ही करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. करवा चौथ का दिन शाम 5 बजकर 24 मिनट से रात 9 बजकर 15 मिनट तक का समय पूजा के लिए सबसे शुभ है. इस समय में व्रती महिलाओं को करवा पूजन करना चाहिए, इसके साथ ही चंद्रोदय के बाद चन्द्रमा का पूजन कर व्रत का पारण करना चाहिए.
यह भी पढ़े : नवरात्रि के 7वें दिन मां कालरात्रि की करें पूजा, जानें विधि










