आखिर क्यों धनतेरस पर खरीदते हैं नमक? ये उपाय दूर कर देंगे दरिद्रता
इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा. यह दिवाली (Diwali) के दो दिन पहले पड़ता है. धनतेरस पर सोना, चांदी, गोमती चक्र, पीतल के बर्तन, धनिया, झाड़ू आदि खरीदना शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने

इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा. यह दिवाली (Diwali) के दो दिन पहले पड़ता है. धनतेरस पर सोना, चांदी, गोमती चक्र, पीतल के बर्तन, धनिया, झाड़ू आदि खरीदना शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. अपना आशीर्वाद सदा बनाए रखती हैं. क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर नमक भी खरीदना शुभ होता है? जी हां, धनतेरस पर आप नमक (Dhanteras) भी खरीद सकते हैं. जानते हैं धनतेरस के शुभ दिन नमक क्यों खरीदना चाहिए और नमक के कौन से उपाय (Namak ke Upay) करने चाहिए, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी. घर में धन-दौलत की कमी नहीं होगी.
धनतेरस के शुभ अवसर पर हर किसी को सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू खरीदने के साथ नमक भी जरूर खरीदना चाहिए. ऐसा करना शुभ होता है. नमक खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. आपके घर में सुख-समृद्धि और जीवन खुशहाल बना रहता है. धनतेरस के दिन नमक का एक पैकेट जरूर खरीदें. नमक आप खुद के पैसों से खरीदें. किसी से उधार या कर्च लेकर ना खरीदें. किसी से नमक मांग कर ना लाएं. लाए हुए नए नमक को ही खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल करें. इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. इस नमक को पानी में डालकर पोछा लगाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. दुख-दर्द, दरिद्रता आदि समाप्त होती है.










