आखिर नारियल पर क्यों बांधा जाता है पूजा के दौरान कलावा? जानिए महत्व

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार नारियल में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता वास करते हैं. नारियल में जो तीन आंखें दिखाई देती हैं, उन्हें भगवान शिव के त्रिनेत्र के रूप में माना गया है,

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार नारियल में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता वास करते हैं. नारियल में जो तीन आंखें दिखाई देती हैं, उन्हें भगवान शिव के त्रिनेत्र के रूप में माना गया है, इसलिए धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में नारियल का इस्तेमाल करना आवश्यक होता है. नारियल को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है. ऐसा माना जाता है कि जिस किसी के घर में एकाक्षी नारियल होता है, उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती. हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं को नारियल अर्पित करने से घर में सुख-संपत्ति और ऐश्वर्य प्राप्त होता है और व्यक्ति को व्यवसायिक क्षेत्रों में भी सफलता मिलती है.

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि नवरात्रि के पूजा में नारियल और सुपारी का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार नारियल माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और नारियल माता रानी को प्रिय होता है तो दूसरी तरफ सुपारी भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि में पूजा के दौरान नारियल-सुपारी में कलावा लपेटकर उसको रखकर उसे पर सिंदूर, चंदन अर्पित कर उसकी आरती की जाती है. 9 दिन की पूजा करने के पश्चात सुपारी को लाल कपड़े में रखकर धन के स्थान पर अगर रखा जाए तो धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है. नवरात्रि में नारियल प्रथम दिन स्थापित करने से भगवती मां दुर्गा की प्रसन्नत होती है.

अगर आप नवरात्रि की पूजा में सुपारी का प्रयोग करते हैं और पूजा पाठ के दौरान सुपारी को अपने पास रखते हैं तो इससे कई तरह के लाभ भी मिलते हैं. कहा जाता है धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होती है. नवरात्रि में पूजा में नारियल-सुपारी पर जनेऊ लपेटकर इसका उपयोग करना चाहिए. इसके बाद इसे धन के स्थान पर रखना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.

नवरात्रि की पूजा में एकाक्षी नारियल का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है. एकाक्षी नारियल उस नारियल को कहते हैं, जिसमें तीन की जगह सिर्फ एक आंख दिखाई देती है. इस नारियल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में नारियल की प्राण-प्रतिष्ठा की जाती है. उस घर में माता लक्ष्मी का वास रहता है. इसके अलावा नवरात्रि में देवी दुर्गा के समक्ष नारियल रखकर उनकी पूजा आराधना करने से कई तरह के फल की प्राप्ति भी होती है.
Accherishtey

यह भी पढ़े : जंगलों के बीच में मौजूद है ये चमत्कारी शिव मंदिर, हर मुराद होती है पूरी!

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!