आखिर शरदपूर्णिमा को खीर ही क्यों बनाई जाती है, चंद्रग्रहण की वजह से बना संशय
सनातम धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है. इस बार 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है, और इस दिन साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने वाला है

सनातम धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है. इस बार 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है, और इस दिन साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने वाला है. शरद पूर्णिमा को माना जाता है, कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है. आपको बता दें कि इस दिन चंद्रमा अमृत की बरसात करता है.
परंपरा के अनुसार, इस दिन खीर बनाई जाती है, जो कि चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है. यह परंपरा सनातन धर्म में सदियों से चली आ रही है. इस मौके पर, खीर को एक प्रसाद के रूप में भी ग्रहण करने की प्रथा है, मान्यता ये है कि यह आरोग्य को बढ़ावा देता है. लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण भी होने वाला है, जिसकी वजह से लोगों में खीर प्रसाद को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.
एक साल में 12 पूर्णिमा होती है, लेकिन जब अधिक मास का साल होता है उस साल 13 पूर्णिमा का योग बनता है. लेकिन इनमें से शरद पूर्णिमा का महत्व सबसे ज्यादा माना जाता है. इस रास पूर्णिमा भी कहते हैं. मान्यता है, कि चंद्रमा इस रात अपनी 16 कलाओं में होता है. रात को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखकर उसे सुबह ग्रहण करना अमृत रूप माना जाता है.
यह भी पढ़े : शरद पूर्णिमा पर इन 6 शुभ संयोग में करे पूजा…जाने विधि










