नवरात्र में जलाते हैं अखंड ज्योति, जानें इसके नियम और फायदे
जैसा की आप सभी जानते है की देशभर में नवरात्रे का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इसमें सभी लोग माँ दुर्गा की पूजा करते हैं और इतना ही नहीं माँ

जैसा की आप सभी जानते है की देशभर में नवरात्रे का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इसमें सभी लोग माँ दुर्गा की पूजा करते हैं और इतना ही नहीं माँ से सुख-समृद्धि के लिए भी आशीर्वाद मांगते हैं। नवरात्र के पहले दिन अधिकतर लोग घरों में कलश स्थापना के बाद अखंड ज्योति जलाते है।
नवरात्र में अखंड ज्योति का नियम है कि यह पूरे 9 दिन तक अखंड डीप को बिना बुझाए जलाए रखने का नियम है। माना जाता है कि अखंड दीपक जलाकर पूजा करने से फल मिलता है और साथ ही मां का आशीर्वाद सारे परिवार पर बना रहता है। बहुत से लोग अखंड ज्योति को प्रज्वलित तो कर लेते हैं लेकिन कुछ बातों का ध्यान नहीं दे पात। जिसके कारण इस पुण्य कार्य का पूरा फल नहीं मिल पाता है।
जानें क्यों जलाई जाती है अखंड ज्योति ?
माना जाता है कि इस अखंड ज्योति के प्रकाश से आपके पुरे घर की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। साथ ही परिवार में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा भी सभी भक्त नौ दिनों तक बिना बुझे अखंड ज्योति को जलाता है उसे मां दुर्गा अपना आशीर्वाद देकर हमारे जीवन में हमेशा प्रकाश बनाती है। इसलिए नवरात्रि के पावन पर्व में अखंड ज्योति जलाई जाती है।
अखंड ज्योति को जलाने के नियम:
- शुभ मुहूर्त के अनुसार ही अखंड ज्योति को प्रज्वलित करना चाहिए।
- अखंड ज्योति को हमेशा लकड़ी की चौकी पर रखकर जलाएं।
- अखंड ज्योति जलाने के लिए शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करें।
- अगर आपके पास देसी घी नहीं है, तो तिल का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं।
- अखंड ज्योति के लिए रुई के साथ साथ कलावे का भी इस्तेमाल करें।
- ध्यान रखें कि कलावे की लंबाई इतनी हो कि ज्योति नौ दिनों तक जलती रहे।
- इसे प्रज्वलित करने से पहले इसमें थोड़े से चावल भी डाल सकते हैं।
- ज्योति को मां के दाईं ओर खें ।
- नवरात्रि समाप्त होने पर ही इसे खुद ही समाप्त होने देना चाहिए।
अखंड ज्योति के फायदे:
आपको बता दें, कि जिस दीपक की लौ सोने के जैसी जल रही हो वह दीपक आपको धन्य धान लेकर आता है। साथ ही बिज़नेस और नौकरी में तरक्की का संदेश भी देता है। नवरात्रि के चलते घर में अखंड ज्योति जलाने से सुख-समृद्धि और धन-संपदा हासिल होती है। और दूसीर तरफ यह भी कहा जाता है कि अखंड ज्योत को बिना किसी वजह से बुझ जाना अशुभ होता है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां










