Delhi: सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर लगा प्रतिबंध

Delhi: कोरोना महामारी को मद्देनज़र रखते हुए इस बार भी सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन करने की इजाज़त सरकार ने नहीं दी है

Delhi: छठ पूजा को लेकर केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने एक बड़ा एलान किया है। कोरोना महामारी को मद्देनज़र रखते हुए इस बार भी सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन करने की इजाज़त सरकार ने नहीं दी है।

सूत्रों के मुताबिक, त्योहारों को लेकर डीडीएमए (DDMA) ने नए निर्देश जारी किए हैं जो कि 15 नवंबर तक प्रभाव में रहेंगे। इस बीच छठ पूजा के अलावा दिवाली और दशहरा जैसे बड़े त्यौहार भी आएंगे। हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा पटाखों पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, डीडीएमए ने अपने दिए गए आर्डर में कहा है कि छठ पूजा के लिए किसी भी प्रकार के मेले का आयोजन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ना ही इस साल सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी।

हालांकि इस बार दिवाली के ठीक 4 दिन बाद 8 नवंबर से छठ पूजा का त्यौहार शुरू होगा। इसी के साथ आपको बता दें कि छठ पूजा हर साल 4 दिनों तक मनाई जाती है।

इसी के साथ साल 2020 में भी छठ पूजा अपने अपने घरों में ही मानाने का आदेश दिया गया था। वहीँ इससे पहले राजधानी में पब्लिक प्लेसेस पर गणेश उत्सव, विसर्जन करने की भी अनुमति नहीं दी गई थी।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: नवरात्रों में कौन से रंग पहनने से माता होती है प्रसन्न, जानें

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!