धनतेरस के दिन खरीदे ये चीज़े, होगा ऐसा लाभ

हिंदू धर्म में इस पर्व की बहुत मान्यता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ ना कुछ खरीदारी करने की परंपरा है। 

धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार की है।

आपकों बता दें कि धनतेरस के साथ दिवाली उत्सव की शुरूआत हो जाती है। हिंदू धर्म में इस पर्व की बहुत मान्यता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ ना कुछ खरीदारी करने की परंपरा है। 

ऐसे में लोग सोने या चांदी की चीज़े जरूर खरीदते हैं। वही जिन लोगों को ऐसा कुछ नही लेना वह स्टील, पीतल या तांबे के बरतन भी खरीद सकते हैं।

अगर आपकों भी माता लक्ष्मी की कृपा अपने ऊपर रखनी है तो धनतेरस के दिन इन चीज़ों मे से कुछ तो जरूर ले:

छोटी चम्मच

sona

अगर आप सोना या चांदी में से कुछ भी नही खरीद सकते तो कोशिश करें कि धनतेरस के दिन एक छोटी चम्मच ही खरीद लें। वह चम्मच खरीद के अपनी तिजोरी मे रख लें, इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर जरूर होगी।

धनिया के बी़ज

dhaniya

यह बात बहुत से लोग नही जानते लेकिन धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लक्ष्मी पूजा के समय, इन बीजों को उन्हें अर्पित करें और पूजा करने के बाद इनमें से कुछ बीजों को मिट्टी के बर्तन में या अपने घर के पीछे वाले हिस्से में बो दे और बाकी को अपनी तिजोरी में रख दे।

सोलह श्रंगार

singar

धनतेरस के दिन सोलह श्रंगार का समान एक विवाहित महिला को देना बहुत शुभ माना जाता है। श्रंगार के समान के साथ आप एक लाल साड़ी भी दे सकते हैं। इससे लक्ष्मी मां बहुत प्रसन्न हाती हैं।

धनतेरस के दिन इन चीज़ो को भूल कर भी ना खरीदे

kach

अगर आप ऊपर बताया समान किसी वजह से नही खरीद पा रहें है तो भूले से भी धनतेरस पर एल्युमिनियम या कांच से बनी कोई भी चीज़ ना ही खरीदे। ये सब सामान शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि यह कही ना कही राहु से संबंधित है। माना जाता है कि इन चीज़ो को खरीदने से मां लक्ष्मी आपके घर वास नही करेंगी।   

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: धनतेरस के दिन भूलकर भी ना करें यह काम, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!