Daily Panchang 1 March: महाशिवरात्रि के दिन आज है धनिष्ठा नक्षत्र, जानें आज के शुभ मुहूर्त

Daily Panchang 1 March: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 01 मार्च 2022

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2078

शक संवत -1943

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ऋतु

मास – फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार- माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी 02 मार्च रात्रि 01:00 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र – श्रवण 02 मार्च रात्रि 03:48 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – परिघ सुबह 11:18 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – शाम 03:47 से शाम 05:15 तक

सूर्योदय – 07:00

सूर्यास्त – 18:41

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – महाशिवरात्रि व्रत, रात्रि- जागरण, शिव-पूजन (निशीथकाल: रात्रि 12:26 से 1:15 तक)

पहर :- प्रथम शाम 6:43 से, द्वितीय: रात्रि 9:43 से,

तृतीय: मध्य रात्रि 12:51 से, चतुर्थ 2 मार्च प्रातः 3:55 से)

विशेष – चतुर्दशी और अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

शिवरात्रि

वैसे तो भगवान शिव का अभिषेक हमेशा करना चाहिए,लेकिन शिवरात्रि(01 मार्च, मंगलवार)का दिन कुछ खास है। यह दिन भगवान शिवजी का विशेष रूप से प्रिय माना जाता है। कई ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन मिलता है। भगवान शिव का अभिषेक करने पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है मनोकामना पूरी होती है। धर्मसिन्धू के दूसरे परिच्छेद के अनुसार,अगर किसी खास फल की इच्छा हो तो भगवान के विशेष शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। यहां जानिए किस धातु के बने शिवलिंग की पूजा करने से कौन-सा फल मिलता है।

सोने के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सत्यलोक (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है ।

मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है।

हीरे से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है ।

पुखराज के शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है

स्फटिक के शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की कामनाएं पूरी हो जाती हैं ।

नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है ।

चांदी से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से पितरों की मुक्ति होती है ।

ताम्बे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लम्बी आयु की प्राप्ति होती है ।

लोहे के शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है ।

आटे से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है ।

मक्खन से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने पर सभी सुख प्राप्त होते हैं ।

गुड़ के शिवलिंग पर अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है ।

कालसर्प दोष

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 01 मार्च, मंगलवार को है। ज्योतिष के अनुसार,जिन लोगों को कालसर्प दोष है,वे यदि इस दिन कुछ विशेष उपाए करें तो इस दोष से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।

कालसर्प दोष मुख्य रूप से 12 प्रकार का होता है,इसका निर्धारण जन्म कुंडली देखकर ही किनया जा सकता है। प्रत्येक कालसर्प दोष के निवारण के लिए अलग-अलग उपाए हैं। यदि आप जानते हैं कि आपकी कुंडली में कौन का कालसर्प दोष है तो उसके अनुसार आप महाशिवरात्रि पर उपाए कर सकते हैं। कालसर्प दोष के प्रकार व उनके उपाए इस प्रकार हैं-
1.अनन्त कालसर्प दोष

-अनन्त कालसर्प दोष होने पर शिवरात्रि पर एकमुखी,आठमुखी अथवा नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

-यदि इस दोष के कारण स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है,तो महाशिवरात्रि पर रांगे(एक धातु)से बना सिक्का नदी में प्रवाहित करें।

कुलिक कालसर्प दोष

कुलिक नामक कालसर्प दोष होने पर दो रंग वाला कंबल अथवा गर्म वस्त्र दान करें

चांदी की ठोस गोली बनवाकर उसकी पूजा करें और उसे अपने पास रखें।
वासुकि कालसर्प दोष

वासुकि कालसर्प दोष होने पर रात को सोते समय सिरहाने पर थोड़ा बाजरा रखें और सुबह उठकर उसे पक्षियों को खिला दें।

महाशिवरात्रि पर लाल धागे में तीन, आठ या नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

शंखपाल कालसर्प दोष

शंखपाल कालसर्प दोष के निवारण के लिए 400 ग्राम साबुत बादाम बहते जल में प्रवाहित करें।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

पद्म कालसर्प दोष

पद्म कालसर्प दोष होने पर महाशिवरात्रि से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सरस्वती चालीसा का पाठ करें।

Hair Crown

यह भी पढ़े:आज का हिन्दू पंचांग 14 फरवरी: सोम प्रदोष व्रत, देखें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!