Daily Panchang 24 January: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह-नक्षत्र की चाल

Daily Panchang 24 January: राहुकाल और शुभमुहूर्त के साथ जानें कैसे लगेगा कार्यस्थल पर मन और उन्नतिकारक कुंजियाँ

दिनांक – 24 जनवरी 2022

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2078

शक संवत -1943

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर

मास – माघ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार – पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी सुबह 08:43 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – हस्त सुबह 11:15 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – सुकर्मा सुबह 11:12 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक

सूर्योदय – 07:19

सूर्यास्त – 18:22

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण –

विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

काले तिल
*अष्टांग संग्रहकर श्री वाग्भट्टाचार्यजी के अनुसार १५ से २५ ग्राम काले तिल सुबह चबा-चबाकर खाने व ऊपर से शीतल जलपीने से सम्पूर्ण शरीर–विशेषत: हड्डियाँ, दांत, संधियाँ व बाल मजबूत बनते.

१] ब्रह्मनिष्ठ महापुरुषों व ज्ञानवृद्ध बड़े-बुजुर्गों का आदर करना ।
२] छोटों की रक्षा करना र उन पर स्नेह करना ।
३] सत्संगी बुद्धिमानों से सलाह लेना और
४] मूर्खों के साथ नहीं उलझना ।
नम्रता के तीन लक्षण
१] कडवी बात का मीठा जवाब देना ।
२] क्रोध के अवसर पर भी चुप्पी साधना और
३] किसीको दंड देना ही पड़े तो उस समय चित्त को कोमल रखना ।
ऋषिप्रसाद – नवम्बर २०१९ से

छोटे-बड़े नुकसान से बचने के लिए

धर्म-ग्रंथों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं,जिनका ध्यान हर किसी को रखना बहुत ही जरुरी होता है। ग्रंथों में तीन ऐसी परिस्थितियां बताई गई हैं,जिनमें मनुष्य को बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए। इन परिस्थितियों में बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले आपके लिए कई तरह के नुकसानों का कारण बन सकते हैं।
श्लोक-

  • अनालोक्य व्ययं कर्ता ह्मनर्थः कलहप्रियः।
  • आतुरः सर्वक्षेत्रेषु नरः शीघ्रं विनश्यति।।

बचे रहना चाहते हैं हर छोटे-बड़े नुकसान से तो ध्यान रखें ग्रंथों में बताई ये 3 बातें
बिना सोचे-समझे खर्च करना.

कई लोगों को पैसों का मूल्य नहीं पता होता। वे मुनाफा या सैलेरी आते ही उसे खर्च करने के बारे में सोचने लगते हैं । पैसा खर्च करने से पहले अपने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के बारे में भी सोचना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना आगे-पीछे की सोचे पैसों को हर जगह खर्च करता रहता है, उसे आगे चलकर कई परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता ही है।

हर काम में जल्दी दिखाना

ग्रंथों में धैर्य रखने की बात कही जाती है। जिस मनुष्य के अंदर धैर्य और शांति की कमी रहती है, वे हर काम में जल्दबाजी करते हैं । ऐसे में कई बार काम बिगड़ जाते हैं। किसी भी काम को करने के पहले उसके बारे में अच्छी तरह से विचार करना बहुत ही जरुरी होता है। जो मनुष्य बिना विचार किए हर काम में जल्दी दिखाता है, उसे कई तरह के नुकसानों का सामना करना पड़ता है।

हर बात पर झगड़ा करना

कई लोग गर्म मिजाज के होते हैं। छोटी-छोटी सी बातों पर भड़क जाते हैं और लड़ने-झगड़ने लगते हैं । छोटी-छोटी सी बातों पर गुस्सा होना या दूसरों से लड़ने लगना मनुष्य की सबसे बुरी आदतों में से एक मानी जाती है। जो मनुष्य इस तरह के स्वभाव का होता है, उसे अपनी आदत की वजह से कई बार सभी के सामने शर्मिदा होना पड़ता है। ऐसे स्वभाव की वजह से वे भविष्य में मिलने वाले कई अवसरों को भी खो देते हैं।

हिन्दू पंचांग संपादक ~ अंजनी निलेश ठक्कर
हिन्दू पंचांग प्रकाशित स्थल ~ सुरत शहर (गुजरात)

Hair Crown

 

यह भी पढ़े: New Year 2022: नए साल से पहले रखें अपने पर्स में ये ख़ास चीज, नहीं होगी पैसों की कमी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!