Diwali 2021: दिवाली पर करे यह उपाय, लक्ष्मी माँ करेगी आप पर धन की वर्षा

Diwali 2021: हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार को सबसे बड़ा माना गया है इस दिन भगवन श्री राम 14 साल का वनवास पूरा करके अयोधया वापिस अपने घर लोटे थे।

Diwali 2021: हिंदू धर्म में दिवाली (Diwali) के त्योहार को सबसे बड़ा माना गया है इस दिन भगवन श्री राम 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या वापिस अपने घर लोटे थे। इसके अलावा दिवाली के दिन जैन धरम के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर (Lord Mahaveer) को मोक्ष प्राप्‍त हुआ था।

दिवाली के शुभ त्योहार के दिन देवी लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है ताकि उनकी कृपा से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बानी रहे। लेकिन इस 5 दिन के महापर्व के दौरान कुछ खास उपाए कर लिए जाये तो देवी लक्ष्‍मी ना केवल गरीबी-दरिद्रता-कर्ज से निजात दिला देती हैं, बल्कि मालामाल भी कर देती हैं।

Laxmi Mata Image

तो आईये जानते है कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप भी हो सकते है मालामाल

  • दिवाली से पहले धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीस लें, फिर इसमें पानी डालकर घोल बना लें और उससे घर के मुख्‍य दरवाजे पर ‘ऊं’ लिखें। धन की आवक शुरू हो जाएगी।
  • दिवाली के दिन लक्ष्‍मी पूजा में 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। रात भर उन्‍हें लक्ष्‍मी जी के सामने रखा रहने दें और फिर अगले दिन कौड़ियों को लाल रूमाल या लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। घर में धन-वैभव की कमी नहीं रहेगी।
  • दिवाली के दिन महायंत्र की विधि-विधान से स्‍थापना करने से खूब धन-संपत्ति मिलती है। महायंत्र की बजाय श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र की भी स्‍थापना कर सकते हैं। इस यंत्र की रोज पूजा करें।
  • दिवाली के दिन लक्ष्‍मी पूजा में मां लक्ष्मी को पूए का भोग लगाएं और फिर इसे गरीबों में बांटें। कर्ज उतरते देर नहीं लगेगी।
  • दिवाली के दिन पानी भरने का घड़ा लाएं और उसे भरकर रसोई में कपड़े से ढंक कर रख दें। घर में हमेशा सुख-सम‍ृद्धि बनी रहेगी।
  • दिवाली के दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा के बाद शंख और डमरू जरूर बजाएं। ऐसा करने से गरीबी चली जाती है और लक्ष्मी जी हमेशा घर में वास करने लगती है।
  • दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के साथ हकीक रत्‍न की भी पूजा कर लें और फिर इसे धारण कर लें। मालामाल होते देर नहीं लगेगी।

Tax Partner

ये भी पढ़े: अगर आपके घर भी होती है बेवजह कलह, तो करे ये काम

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!