धनतेरस के दिन भूलकर भी ना करें यह काम, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

हिन्दू पंचांग के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. कहा जाता है की इस दिन धनतेरस भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है

हिन्दू पंचांग के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन धनतेरस भगवान धनवंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है. धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदने पर आपको अक्षय फल की प्राप्ति मिलती है. ऐसा माना जाता है कि पीतल और चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ होता है. माना जाता है कि इस दिन चंडी की वस्तुएं खरीदने से धन समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. इस वर्ष धनतेरस 2 नवंबर 2021, मंगलवार  को मनाई जाएगी.

धनतेरस पर हमे मुहूर्त के आधार पर आप को समान खरीदना चाहिए.  लेकिन आपको बता दे कि कौन सी वस्तु आपके लिए शुभ है और कौन सी अशुभ. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि क्या नहीं खरीदना चाहिए, अगर धनतेरस के दिन भूलकर भी आप ये गलतियां करेंगे तो  घर से सुख, समृद्धि धन-वैभव सब खत्म हो जायेगा और घर में कंगाली आ जायेगी.

पूजा का शुभ मुहूर्त:

धनतेरस तिथि : 2 नवंबर 2021, मंगलवार

धनतेरस मुहूर्त:

प्रदोष काल आरंभ: सायं 5:37 से रात्रि 8:11 बजे तक
वृषभ काल आरंभ: सायं 6.18 से रात्रि 8.14 तक
पूजा का शुभ मुहूर्त: सायं 6.18 बजे से रात्रि 8.11 बजे तक

भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें:

एल्युमिनियम और स्टील

एल्युमिनियम और स्टील-

धनतेरस के दिन इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आप जो भी समान खरीद रहे है तो, वह एल्युमीनियम और स्टील का ना हो. ऐसा मन जाता है कि इस दिन स्टील या एल्युमीनियम के बर्तन खरीदने से लक्ष्मी माता रूठ जाती है और घर में दरिद्रता का वास होता है.

लोहा

लोहा ना खरीदें-

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक लोहा शनि का करक माना जाता है. ऐसे में इस दिन लोहे कि वस्तु खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि घर में लोहे कि वस्तु लाते ही घर में दुर्भाग्य का प्रवेश होता है.

प्लास्टिक

प्लास्टिक कि चीजें ना ख़रीदे-

प्लास्टिक धन को अस्थायी बनाता है, इसलिए इस दिन प्लास्टिक कि वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है.

कांच

कांच कि वस्तुएं ना खरीदें-

इस शुभ दिन हमे कांच से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, क्योकि मान्यता है कि कांच का सीधा संबंध राहु से है और घर में राहु प्रवेश कर जाये तो उससे गरीबी आती है.

Tax Partner

ये भी पढ़े: Diwali 2021: दिवाली पर करे यह उपाय, लक्ष्मी माँ करेगी आप पर धन की वर्षा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!