नए साल में धन समृद्धि के लिए करें ये उपाय, छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा!
हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला नया वर्ष पिछले साल से बेहतर हो। साल 2022 का काफी लंबा वक्त लोगों ने करोना के डर से ही निकाल दिया।

हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला नया वर्ष पिछले साल से बेहतर हो। साल 2022 का काफी लंबा वक्त लोगों ने करोना के डर से ही निकाल दिया। अब हर कोई चाहता है कि उनको आने वाले वर्ष में किसी भी तरह की कोई भी तकलीफ न झेलनी पडे़, जो उन्होंने कोरोना काल में झेली हैं। यदि आप ऐसा चाहते हैं कि साल 2023 सुख-शांति से बीते और साथ ही आपको कंगाली का मुंह न देखना पड़े तो यहां वास्तु के जानकारों ने कुछ ऐसे कई टिप्स दिए हैं। जिसे अपनाने के बाद आपका नया साल बेहद ही शानदार गुजरेगा और जीवन में आने वाली सभी मुश्किलें कम हो जाएंगी।
नए साल पर घर लाएं ये चीजें:
1. हिंदू धर्म में शंख को बहुत पवित्र मानते है। शंख को लेकर यह भी माना जाता है। इसे भगवान विष्णु ने अपने हाथों में रखा हुआ है। और मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है। उस घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा होती है। इससे घर में किस भी तरह की निगेटिव एनर्जी नहीं आती और घर में पैसे की भी कोई कमी नहीं रहती।
2. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले हम भगवान गणेश की पूजा करते है। और ऐसा भी कहा जाता है कि जिस पर भगवान गणेश की कृपा होती है वहां कभी भी सुख-समृध्दि की कमी नहीं आती। इसलिए नया साल शुरू होने से पहले अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति जरूर लेकर आए।

यह भी पढ़ें: पुरानी गाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, इस तरह फिर चला सकेंगे अपना वाहन









