Dussehra 2022: जाने दशहरे में पूजन का शुभ मुहूर्त, इस समय करे रावण दहन

दशहरा का पावन पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है बता दें दशहरा को विजयदशमी, आयुधपूजा के नाम से भी जाना जाता...

दशहरा का पावन पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है बता दें दशहरा को विजयदशमी, आयुधपूजा के नाम से भी जाना जाता है इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है. देशभर में आज यानी की 5 अक्टूबर, बुधवार को दशहरा मनाया जा रहा है विजयादशमी पर पूजन और रावण दहन शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए. आज हम आप को पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? ये बतायंगे।

ज्योतिर्विदों के मुताबिक, दशमी की तिथि 4 अक्टूबर को दोपहर 2. 20 मिनिट पर शुरू होगी और 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक रहेगी. विजयदशमी पूजन का मुहूर्त प्रात: 7.44 से प्रात: 9.13 तक और उसके बाद प्रात: 10.41 से दोपहर 2.09 बजे तक रहेगा. आप को बता दें दशहरा का शुभ मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शुरू हो जाएगा जो कि 02 बजकर 54 मिनट पर खत्म हो जाएगा यानी कुल 47 मिनिट का समय रहेगा।

दशहरे के दिन राहू काल, यमगण्ड, गुलिक काल और दुर्मुहूर्त भी होते हैं जिसमें कोई भी शुभ काम न करे इसलिए नीचे बताए समय में शुभ काम करे से बचें

राहुकाल-12:09 PM से 01:38 PM तक, यमगण्ड 07:44 AM से 09:13 PM तक, गुलिक काल 10:41 AM से 12:09 PM तक, दुर्मुहूर्त 11:46 AM से 12:33 तक रहेगा।

रावण ने जब माता सीता का अपहरण किया तब रावण और प्रभु श्रीराम के बीच युद्ध हुआ और यह युद्ध दस दिनों तक चलता रहा अंत में भगवान राम ने आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को मां दुर्गा से प्राप्त दिव्यास्त्र की मदद से अहंकारी रावण का अंत कर दिया था। रावण की मृत्यु को असत्य पर सत्य और न्याय की जीत के रूप में मनाया जाता है. इस दिन प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी इसलिए यह दिन विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।

बता दें इस दिन मां दुर्गा ने भी महिषासुर का भी वध किया था. महिषासुर नामक इस दैत्य ने तीनों लोकों में आहाकार मचाया था. देवता भी जब इस दैत्य से भयभीत होकर भागने लगे थे तब देवताओं को और पूरी दुनिया को महिषासुर से मुक्ति दिलाने के लिए देवी माँ ने आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को महिषासुर का वध किया था. देवी की विजय से प्रसन्न होकर देवी, देवताओं ने विजया देवी की पूजा की तभी से यह दिन विजया दशमी कहलाया. साथ ही इस दिन सभी अस्त्रों की पूजा भी की जाती है. बता दें भारतीय सेना भी इस दिन सभी शस्त्रों की पूजा करते है

Aadhya technology

यह भी पढ़े: Delhi Crime: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के पेट से निकले 9 करोड़ के कैप्सूल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!