कड़ी मेहनत के बाद भी किस्मत नही दे रही साथ, तो करें ये उपाय
अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपकों ऐसा लग रहा है कि किस्मत आपका साथ नही दे रही है, तो हो सकता है कि इसके पीछे आपका बेडलक हो।

अगर कड़ी मेहनत के बाद भी आपकों ऐसा लग रहा है कि किस्मत आपका साथ नही दे रही है, तो हो सकता है कि इसके पीछे आपका बेडलक हो। या फिर ऐसी कोई वजह हो जो आपकी परेशानी का कारण बन रही है।
तो आइए जानतें है कि कैसे आप उन परेशानियों को दूर कर सकते है।
नहाते समय करे यह उपाए
अगर आपकों ऐसा लगता है कि आपका लक साथ नही दे रहा है तो सुबह नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर नहाए। ऐसा करने से श्री विष्णु जी की कृपा बनी रहती हैं। वही अगर आप शाम को नहा रहे है तो उस समय पानी में चुटकी भर नमक डाल लें।
हनुमान जी की करें भक्ति
यदि आपके जीवन में धन संबंधी परेशानी बनी हुई है, तो आप हनुमान जी की पूजा करें। हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाकर उनके सामने दीपक जलाएं और हनुमान चालिसा का जाप करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी परिशानीयां दूर हो सकती हैं।
तुलसी के पास जलाए दिया
शास्त्रों के अनुसार तुलसी को बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी के पास दीपक जलानें से जिंदगी में से नकरात्मक उर्जा कम होती है।
पूजा करके शंख बजाने से होता है फायदा
अगर आपकों अपने घर में किसी भी तरह का वास्तू दोष महसूस होता है, तो सुबह शाम शंख बजाने से वह दूर हो सकता है। माना जाता है कि शंख की ध्वनि सकरात्मक होती है। अगर आपके पास शंख नही है तो आप घंटी भी बजा सकते है।
बंद घड़ी को घर में रखनें से करे बचाव
माना जाता है कि बंद घड़ी अशुभ होती है। दरअसल वास्तू के अनुसार बंद घड़ी आपकें आने वाले अच्छे समय को रोक देती है। ऐसे में अगर आपके घर में कोई भी बंद घड़ी हो, तो उसको तुरंत ही ठीक करें या फिर घड़ी को घर से बाहर निकाल दें।
ये भी पढ़े: आज का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ हैं 11 नवंबर का दिन















