यदि नहीं हो रही पुत्री की शादी तो आजमाएं ये उपाय! मिलेगा सुयोग्य वर
सनातन धर्म में शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय और पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे को घर में लगाकर विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं औ

सनातन धर्म में शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय और पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे को घर में लगाकर विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं और घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है. कार्तिक के महीने में तुलसी के पौधे की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है.
इस साल 29 अक्टूबर 2023 से कार्तिक मास प्रारंभ होगा, और 27 नवम्बर 2023 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा. वैसे तो पूरे साल तुलसी की पूजा का विशेष महत्व होता है, लेकिन कार्तिक मास में तुलसी का विधि-विधान से पूजन करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. वही कार्तिक मास में तुलसी विवाह करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर प्राप्त होता है, और कुंवारे वर को सुयोग्य कन्या प्राप्त होती है.
यह भी पढ़े : यदि पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रहे तो ध्यान से जाने ये बातें










