अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के लिए घर घर दिया जाएगा न्यौता
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की स्थापना का वक्त नजदीक आ रहा है. मंदिर निर्माण अपने अंतिम चरण में है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो जाएगी.

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की स्थापना का वक्त नजदीक आ रहा है. मंदिर निर्माण अपने अंतिम चरण में है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो जाएगी. राम भक्तों को अयोध्या बुलाने के लिए पीले चावल भेजे जा रहे हैं. पीले चावल से भरा एक कलश महाकाल की नगरी उज्जैन भी पहुंचा.
राम भक्तों को निमंत्रण देने के लिए अयोध्या से पीले चावल का कलश आज ट्रेन के माध्यम से उज्जैन पहुंचा. यहां हिंदूवादी संगठन के नेता कलश के स्वागत के लिए स्टेशन पर मौजूद थे. कलश के पहुंचते ही जश्न मनाया गया. कलश में पीले चावल हैं. यह पीले चावल घर घर बांटे जाएंगे और अयोध्या के लिए आमंत्रित किया जाएगा. अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला मंदिर में विराजेंगे. उसी दिन के लिए सबको आमंत्रित किया जाएगा.
आज मंगलवार को अयोध्या से पीले चावल का कलश लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री विनोद शर्मा और विभाग धर्माचार्य मुकेश खंडेलवाल ट्रेन से उज्जैन पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने कलश का पूजन कर स्वागत और आगवानी की. हिंदू मान्यता के अनुसार जब भी कोई शुभ कार्य होता है तो उसका निमंत्रण देने से पहले उनके घर पर पीले चावल दिए जाते हैं. इसके बाद निमंत्रण स्वीकार किया जाता है. राम लला अपने दरबार में विराजमान होंगे. इसी कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल देश भर में भेजे जा रहे हैं. लोगों को ये पीले चावल बांटकर 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले भव्य आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया जाएगा.
यह भी पढ़े : झारखंड का ये मशहूर मंदिर जहां होती है मां काली की तांत्रिक पूजा










