Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर कृष्ण की पूजा में शामिल करें ये ख़ास चीजें, देखें सामग्री लिस्ट
इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार 6 और 7 सितंबर को है। गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को तथा वैष्णव संप्रदाय वाले 7 सितंबर को भगवान कृष्ण

इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार 6 और 7 सितंबर को है। गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को तथा वैष्णव संप्रदाय वाले 7 सितंबर को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने वाले है। यह त्यौहार हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते है। माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और इस दिन सभी लोग उपवास रखते है और भगवान कृष्ण की पूजा भी करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को दही-दूध के साथ मक्खन भी काफी पसंद है, इसलिए दही का चरणामृत बनाकर सभी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। वहीं अगर आप भी कृष्ण जन्मोत्सव का त्यौहार मनाने लगे हैं, तो पूजा में कुछ जरुरी सामग्री को शामिल करें। ये रही पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट…
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सामग्री:
धूप बत्ती, अगरबत्ती, कपूर, केसर, चंदन, यज्ञोपवीत 5, कुमकुम, अक्षत, अबीर, गुलाल, अभ्रक, हल्दी, आभूषण, नाड़ा, रुई, रोली, सिंदूर, सुपारी, पान के पत्ते, पुष्पमाला, कमलगट्टे, तुलसीमाला, खड़ा धनिया, सप्तमृत्तिका, सप्तधान, कुशा व दूर्वा, पंच मेवा, गंगाजल, शहद, शक्कर, तुलसी दल, शुद्ध घी, दही, दूध, ऋतुफल, नैवेद्य या मिष्ठान्न, छोटी इलायची, लौंग मौली, इत्र की शीशी, सिंहासन, बाजोट या झूला (चौकी, आसन), पंच पल्लव, पंचामृत, केले के पत्ते, औषधि, श्रीकृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर, गणेशजी की तस्वीर, अम्बिका जी की तस्वीर, भगवान के वस्त्र, गणेशजी को अर्पित करने के लिए वस्त्र, अम्बिका को अर्पित करने के लिए वस्त्र, जल कलश, सफेद कपड़ा, लाल कपड़ा, पंच रत्न, दीपक, बड़े दीपक के लिए तेल, बन्दनवार, ताम्बूल, नारियल, चावल, गेहूं, गुलाब और लाल कमल के फूल, दूर्वा, अर्घ्य पात्र आदि।
जन्माष्टमी व्रत और पूजन विधि:
- कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा होती है।
- इस दिन सुबह नहाने के बाद सभी देवताओं को नमस्कार करके व्रत का संकल्प करें।
- फिर मध्यान्ह के वक्त काले तिलों को पानी में छिड़क कर देवकी जी के लिए प्रसूति गृह बनाया करें।
- अब इस सूतिका गृह में काफी सुन्दर बिछौना रखकर उस पर शुभ कलश को स्थापित करें।
- इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथा माता देवकी मूर्ति को भी स्थापित करें।
- देवकी, वासुदेव, बलदेव, नन्द, यशोदा तथा लक्ष्मी जी इन सबका नाम लेकर पूजन करें।
- यह व्रत रात में बारह बजे के बाद खुलता है।
- इस व्रत में अनाज का प्रयोग नहीं होता।
- फलहार के रूप में कुट्टू के आटे की पकौड़ी, मावे की बर्फी और सिंघाड़े के आटे का हलवे का खा सकते हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी 2023 मुहूर्त
भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तारीख 6 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजे से शुरू होकर अगले दिन 7 सितंबर 2023 शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा मध्य रात्रि की जाती है, इसलिए इस साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 6 सितंबर 2023, बुधवार को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









