Karwa Chauth 2023: कुंवारी लड़कियां ऐसे करें करवा चौथ का व्रत, जानें जरूरी नियम
हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है। करवाचौथ को करक चतुर्थी के रूप

हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है। करवाचौथ को करक चतुर्थी के रूप से भी जाना जाता है। सभी सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का बहुत महत्व होता है माना जाता है। महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए तथा अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन बिना पानी के व्रत रखती हैं। रात में चंद्रमा को सभी स्री भगवान के अर्घ्य देती हैं, जिसके बाद छलनी में पति का चेहरा देख वह अपना उपवास तोड़ती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से घर में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
आज कल कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं, ऐसे में यह सवाल उठाया जाता है कि बिना शादी करे भी लड़कियां यह व्रत रख सकती हैं? तो आइए जानते हैं इसका जवाब।
ज्योतिष जानकारों के मुताबिक, सुहागिन महिलाओं के साथ कुंवारी लड़किया भी यह व्रत रखती हैं। कुंवारी लड़कियां अपने प्रेमी और मंगेतर जिसे अपना जीवनसाथी मान लेती हैं, उनके लिए यह व्रत रख सकती हैं, लेकिन कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ के व्रत को तोड़ने का नियम भी अलग होता हैं। ऐसे में यदि आपकी शादी नहीं हुई लेकिन करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो ये नियम जान लें।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कुंवारी लड़कियां करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत की जगह फलहार व्रत कर सकती हैं।
विवाहित महिलाएं करवा चौथ के व्रत में भगवान शिव-पार्वती, चंद्रमा, गणेश और कार्तिकेय जी की पूजा करती है और उन्हें माता करवा की कथा भी सुननी चाहिए।
करवा चौथ के व्रत में सुहागिन महिलाएं रात में छलनी का इस्तेमाल कर के चांद को अर्ध्य देती हैं, पर वहीं कुंवारी लड़किया इस व्रत में बिना छलनी का प्रयोग किए ही चंद्रमा भगवान का पूजा कर सकती हैं और व्रत का पारण भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









