दीपावली पर घरौंदा बनाने से पहले जान लें यह नियम!
देश में दिवाली का लोगों को काफी इंतजार रहता है. इसमें से एक प्रथा घरौंदा बनाने की है. जिसका इस पूजा में काफी महत्व रखता है. इसको लेकर पंडित गुलशन झा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया

देश में दिवाली का लोगों को काफी इंतजार रहता है. इसमें से एक प्रथा घरौंदा बनाने की है. जिसका इस पूजा में काफी महत्व रखता है. इसको लेकर पंडित गुलशन झा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि घरोंदा का इस त्योहार में काफी महत्व है.
दरअसल, उन्होंने बताया कि पहले के जमाने में मिट्टी का घर हुआ करता था, जब भी दिवाली आती थी तो उसकी पुताई कराई जाती थी. ताकि वह घर नया हो जाए और मां लक्ष्मी व भगवान गणेश का प्रवेश नए घर में हो. लेकिन अब धीरे-धीरे पक्के के मकान बनने लगे तो लोग भगवान के लिए अलग से घरौंदा भी बनाते हैं. घरौंदा की परंपरा आज भी चलते आ रही है.
ऐसा कहा जाता है की बेटी लक्ष्मी का रूप होती है. इसलिए इसको बिटिया ही तैयार करती है. उन्होंने बताया कि जब भी आप घरौंदा बनाए तो हर हमेशा पश्चिम मुंह का बनाए. तो आपको काफी लाभ मिलेगा. रात्रि में भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा होती है. इसलिए पश्चिम दिशा सही रहता है. मिट्टी के घरौंदे में भगवान गणेश व लक्ष्मी को विराजमान कर और पूजा जाता है.
यह भी पढ़े : झारखंड का ये मशहूर मंदिर जहां होती है मां काली की तांत्रिक पूजा










