जाने अक्टूबर का अंतिम प्रदोष कब है? व्रत करने से दुश्मन होंगे परास्त
अक्टूबर माह का अंतिम प्रदोष व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा. यह व्रत गुरुवार के दिन है, इसलिए यह गुरु प्रदोष व्रत होगा. आपको जानना चाहिए कि प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है

अक्टूबर माह का अंतिम प्रदोष व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा. यह व्रत गुरुवार के दिन है, इसलिए यह गुरु प्रदोष व्रत होगा. आपको जानना चाहिए कि प्रदोष व्रत हर माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस वजह से हर माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं. प्रदोष व्रत के दिन सूर्यास्त के बाद भगवान शिव की पूजा करते हैं. शिव पूजा से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं. शिव कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 अक्टूबर दिन गुरुवार को सुबह 09 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और यह तिथि 27 अक्टूबर शुक्रवार के दिन सुबह 06 बजकर 56 मिनट तक मान्य रहेगी. प्रदोष पूजा मुहूर्त के समय को देखते हुए अक्टूबर का अंतिम प्रदोष व्रत 26 अक्टूबर को रखा जाएगा. 26 अक्टूबर को गुरु प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त शाम 05 बजकर 41 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 15 मिनट तक है. इस मुहूर्त में आपको भगवान शिव की पूजा कर लेनी चाहिए. ध्यान रखें कि प्रदोष व्रत पर शिव पूजा शाम के समय में ही होती है.










