इस श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए जुटती है लाखों की भीड़

बाबा विश्वनाथ का शहर बनारस अद्भुत है. इस अद्भुत शहर की परंपराएं भी निराली है. भगवान भोले के इसी काशी में बुधवार को 480 साल पुराने भरत मिलाप का मंचन हुआ.

बाबा विश्वनाथ का शहर बनारस अद्भुत है. इस अद्भुत शहर की परंपराएं भी निराली है. भगवान भोले के इसी काशी में बुधवार को 480 साल पुराने भरत मिलाप का मंचन हुआ. सूर्य ढलने के साथ वाराणसी के नाटी इमली के ऐतिहासिक मैदान में लाखों लोगों के भीड़ के बीच भगवान राम लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलाप हुआ. 2 मिनट के इस अद्भुत लीला को देखने के लिए लाखों लोग वहां घण्टो से इक्कठा रहें.

लीला की भव्यता का अंदाजा आप इसी से लगा सकतें है कि इसे देखने के लिए हर साल काशी नरेश भी शाही अंदाज में हाथी पर सवार होकर यहां आतें है और इस लीला को देखते है.चित्रकूट लीला समिति द्वारा यह आयोजन होता है.

लीला समिति से जुड़े रामवतार पांडेय ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास के समकालीन रहे मेघाभगत ने इस लीला की शुरुआत 480 साल पहले की थी. इस लीला में ही उन्हें प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए थे. यही वजह है कि आज भी इस लीला को देखने के लिए यहां लाखों भक्तों की भीड़ बिना किसी आमंत्रण के आती है. भक्तों का ऐसा मानना है कि उन्हें इस लीला के पात्रों में साक्षात प्रभु श्री राम के दर्शन होते है. वो क्षण बहुत हो अद्भुत होता है.जिसे लोग जिंदगीभर याद रखतें हैं.

Accherishtey

यह भी पढ़े : जानिए तोता मुखी हनुमान मंदिर के बारे में, तुलसीदास से है कनेक्शन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!