नवरात्रों में कौन से रंग पहनने से माता होती है प्रसन्न, जानें

इन दिनों माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। कहते है इन दिनों माँ दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन दिनों माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। कहते है इन दिनों माँ दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

इस साल शारदीय नवरात्रे अक्टूबर में दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी चाहते है कि आपके ऊपर देवी माँ की कृपा हो तो नवरात्रों के 9 दिनों में आप अलग अलग रंगों के वस्त्र पहने।

इस बार दो तिथि एक साथ एक दिन पड़ने की वजह से नवरात्र 9 दिन के बजाय 8 दिन के होंगे। दरअसल माता के भक्त्त हर दिन अलग अलग रंग के कपड़े पहन कर उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है और सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

पहले दिन पहने पीले रंग का वस्त्र

नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री माता की पूजा की जाती हैं। माना जाता है कि शैलपुत्री माता को पीला रंग प्रिय हैं।

दूसरे दिन पहने हरे रंग का वस्त्र

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि उन्हें हरे रंग के वस्त्र बेहद पसंद है। इसलिए उनकी पूजा में भी हरे रंग की चुनरी और चुड़िया चढ़ाई जाती हैं।

तीसरे दिन पहने भूरे रंग का वस्त्र

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। मां चंद्रघंटा भूरा रंग बहुत भाता है इसलिए उनकी पूजा में भी भूरे रंग की चीज़े इस्तेमल की जाती हैं।

चौथे दिन पहने नारंगी रंग के वस्त्र

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की अराधना की जाती है। कुष्मांडा माता की पूजा नारंगी रंग के वस्त्र पहन कर करने से वह प्रसन्न होती हैं।

पांचवें दिन पहने सफ़ेद रंग के वस्त्र

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की अराधना की जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि उन्हें सफ़ेद रंग से काफ़ी लगाव हैं। भक्त्त उनकी पूजा में सफ़ेद रंग के कपड़े पहने तो उन्हें पूजा का फल ज़रूर मिलता हैं।

छठे दिन पहने लाल रंग के वस्त्र

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। मान्यता है कि मां कात्यायनी को लाल रंग काफी प्रिय है। इसे देखते हुए उनका श्रंगार भी लाल रंग के कपड़ों से किया जाता है।

सातवें दिन पहने नीले रंग के वस्त्र

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। उनकी प्रतिमा के वस्त्रों और पूजा के दूसरे सामानों का रंग भी नीला ही रखा जाता है।

Tax Partner

आठवें दिन पहने गुलाबी रंग के वस्त्र

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। उन्हें गुलाबी रंग से बेहद लगाव माना जाता है। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए नवरात्र के आठवें दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

आख़री दिन पहने जामुनी रंग के वस्त्र

नवरात्रि के नौवें और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि जामुनी रंग मां सिद्धिदात्री को बहुत भाता है।

ये भी पढ़े: Benefits Of Flax Seeds: जानें अलसी के बीज के कुछ अद्भुत फायदे

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!