Navratri Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन ऐसे करें माँ महागौरी की पूजा, जाने पूजा विधि और मंत्र

Navratri Day 8 :देश में चल रहे शारदीय नवरात्रो का आज आठवां दिन है. आज के दिन महागोरी की पूजा की जाती है. माता का रंग अत्यंत गोरा है..

देश में चल रहे शारदीय नवरात्रो का आज आठवां दिन है. आज के दिन महागोरी की पूजा की जाती है. माता का रंग अत्यंत गोरा है और इसलिए ही माँ को महागौरी का नाम दिया गया है. मां बहुत कठिन तप करके गौर वर्ण प्राप्त किया था. माना जाता है की महागौरी अपने भक्तो से प्रसन हो कर उन पर कृपा बरसाती है. इसलिए आईये जानते है की कैसे करे महागौरी की पूजा.

मां महागौरी की पूजाविधि:

सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें फिर उसके बाद एक चौकी पर माँ की तस्वीर को स्थापित करें फिर गंगा जल से उनका शुद्धिकरण करें. उसके बाद चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में पानी भरकर उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें. चौकी पर श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका आदि की स्थापना करें. इसके बाद महागौरी का आवाहन, आसन, अध्र्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, आभूषण, फूल, धूप-दीप, फल, पान, दक्षिणा, आरती, मंत्र आदि करें, उसके बाद सभी में प्रसाद बाँट दे.

माता महागौरी का ध्यान मंत्र

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

Aadhya technology

यह भी पढ़े: इस नवरात्रि घर में सुख-समृद्धि के लिए लगाएं ये 6 पौधे

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!