Navratri Day 9: नवरात्रि के नौवें दिन ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जाने पूजा विधि और मंत्र

Navratri Day 9: देश भर में चल रहे नवरात्रे पर्व का आज नौवां दिन है. इस दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है.

देश भर में चल रहे नवरात्रे पर्व का आज नौवां दिन है. इस दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. आज नवरात्री का आखरी दिन है और इस दिन को महानवमी कहा जाता है. माँ के 9 स्वरूप में से इस स्वरूप को देवी का पूर्ण स्वरूप माना जाता है…….

मां सिद्धिदात्री का स्वरूप:

नवदुर्गा माँ का अंतिम और नौवां रूप माँ सिद्धिदात्री का है. यह समस्त वरदान देने वाली है. यह कमल के फूल पर विराजमान है. कहा जाता है कि यक्ष, गंधर्व, किन्नर, नाग, देवी-देवता और मनुष्य सभी इनकी कृपा से सिद्धियों को हासिल करते हैं. इस दिन माँ की उपासना करने से सभी नवरात्रो की उपासना का फल मिलता है……

कैसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा:

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर माँ के सामने दीपक जलाएं. माँ को 9 कमल के फूल अर्पित करें और साथ ही माँ को 9 तरह के भोजन भी दे. “ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः” इस मन्त्र का जाप भी करें. अर्पित किए हुए फूल को लाल वस्त्र में लपेट कर रखें और माँ सिद्धिदात्री की पूजा के बाद कन्याओं और निर्धनों को भोजन कराने के बाद व्रत का पारण करें.

मां सिद्धिदात्री का पूजा मंत्र:

सिद्धगन्‍धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि,
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!