Ram Navami 2022: रामनवमी को 10 साल बाद आया ऐसा दिन, जानें क्या हैं खासियत

10 अप्रैल 2022 यानी रविवार को रामनवमी का पवित्र दिन है। इस वर्ष रामनवमी का त्यौहार बेहद खास होने वाला है। जानें क्यो-

10 अप्रैल 2022 यानी रविवार को रामनवमी का पवित्र दिन है। इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। बता दें कि इस वर्ष रामनवमी का त्यौहार बेहद खास होने वाला है। दरअसल ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल ग्रहों-नक्षत्रों का काफी शुभ मुहूर्त बनाने जा रहा है। इस शुभ मुहूर्त में आप सोना-चांदी, प्रॉपर्टी, वाहन और कई नई चीजें खरीद सकते है।

कब से कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त -:

रामनवमी के दिन रवि पुष्य योग का निर्माण होने वाला है। यह योग पूरे 24 घंटे तक रहेगा। रविवार, 10 अप्रैल के सूर्योदय से ये शुभ मुहूर्त शुरू होगा और अगले सूर्योदय तक चलेगा। बता दें कि इस वर्ष कुल चार पुष्य योग होंगे। वहीं 24 घंटे वाला पुष्य योग केवल एक ही है, जो रामनवमी के दिन ही होगा। ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा शुभ मुहूर्त 1 अप्रैल 2012 को बना था और अब ऐसा मुहूर्त 6 अप्रैल 2025 को होगा। बताते चले अष्टमी और नवमी के दिन काम की शुरुवात या खरीदी-बिक्री के लिए काफी शुभ है।

राम नवमी का शुभ मुहूर्त -:

10 अप्रैल देर रात 1 बजकर 24 मिनट पर शुभ मुहूर्त की शुरुवात होगी। यह मुहूर्त 11 अप्रैल देर रात 3 बजे समाप्त होगा।Hair Crown

ये भी पढ़े: दिल्ली से वैष्णो देवी तक होगा सफर आसान, नया Expressway बनेगा दिल्ली से कटरा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!