Ramadan 2026: रमजान का चांद दिखते ही पढ़ें ये खास दुआ और जानें अर्थ
जैसे ही चांद का दीदार होता है, मुस्लिम समुदाय के लोग एक खास दुआ पढ़ते हैं, जिसे बरकत और रहमत हासिल करने का जरिया माना जाता है।

Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना इस्लाम में बेहद अहम माना जाता है और इसकी शुरुआत चांद दिखने के साथ होती है। साल 2026 में रमजान का चांद सऊदी अरब में 17 फरवरी और भारत में 18 फरवरी को नजर आने की संभावना जताई जा रही है। जैसे ही चांद का दीदार होता है, मुस्लिम समुदाय के लोग एक खास दुआ पढ़ते हैं, जिसे बरकत और रहमत हासिल करने का जरिया माना जाता है। मान्यता है कि इस वक्त दिल से मांगी गई दुआएं कबूल होती हैं और इंसान अल्लाह के और करीब महसूस करता है।
रमजान चांद देखने की दुआ (हिंदी में)
अल्लाहुम्मा अहिल लहू अलैना बिल अमनि वल इमानि वस सलामति वल इस्लामि वत तौफीकि लिमा तुहिब्बु व तरज़ा रब्बी व रब्बुकल लाह।
हिंदी अर्थ:
ऐ अल्लाह! इस चांद को हमारे लिए अमन, ईमान, सलामती और इस्लाम के साथ लेकर आ। (ऐ चांद!) मेरा और तेरा रब अल्लाह ही है।
दुआ अरबी में:
“اَللّٰہُمَّ اَھِلَّہ عَلَیْنَابِالْیُمْنِ وَالْاِیْمَانِ وَالسَّلَامَةِ وَالْاِسْلَامِ، رَبِّیْ وَرَبُّکَ اللّٰہُ”
दुआ अंग्रेजी में:
Allahumma ahlilhu ‘alaina bil-yumni wal-iman, was-salamati wal-Islam, rabbi wa rabbuk Allah.
Meaning:
O Allah, bring this moon over us with blessings, faith, safety and Islam. My Lord and your Lord is Allah.
दुआ पढ़ने का तरीका
जब आसमान में चांद दिखाई दे, तो कुछ पल उसे गौर से देखें और दिल से अल्लाह का शुक्र अदा करें। इसके बाद यह दुआ पढ़ी जाती है। कई लोग दुआ के दौरान हाथ उठाते हैं, जबकि कुछ बिना हाथ उठाए भी इसे पढ़ते हैं। असल मायने में यह दुआ इंसान को अल्लाह से जोड़ने और नए महीने की शुरुआत शुक्रगुजारी के साथ करने का एक तरीका है। रमजान का यह पल खुशी, उम्मीद और आध्यात्मिक सुकून का संदेश देता है।
यह भी पढ़ें: Alert From Navneet Rana: नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चेतावनी









