दिल्ली में श्रद्धालुओं के लिए खुले धार्मिक स्थल

दिल्ली में धार्मिक लोगों के लिए आई है एक खुशखबरी। आपको बता दे कि 1 अक्टूबर यानी आज से सारे धर्म स्थलों को DDMA के आदेश द्वारा खोला जा रहा हैं।

दिल्ली में धार्मिक लोगों के लिए आई है एक खुशखबरी। आपको बता दे कि 1 अक्टूबर यानी आज से सारे धर्म स्थलों को DDMA के आदेश द्वारा खोला जा रहा हैं।

दरअसल धार्मिक स्थल कोरोना की दूसरी लहर के चलते बंद कर दिए गए थे वो सभी खोलें जा रहे है। लॉकडाउन के हटने के बाद भी उन्हें खोला नहीं गया था। अब दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के आदेश अनुसार उन्हें श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा हैं।

इस पर दिल्ली सरकार का कहना है कि धार्मिक स्थल खोले जाने के साथ साथ दर्शकों व भक्तों के लिए सारे कोरोना के नियमों का पालन करना अति आवश्यक हैं। इसी के साथ उनका यह भी कहना है कि इन सब नियमों का पालन सख़्ती से किया जाना ज़रूरी हैं। DDMA ने ख़ास निर्देश दिए है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर भीड़ जमा नहीं होनी चाहीए।

DDMA ने जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों को आने वालें त्यौहारों के मद्देनजर कोविड-उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

वहीं प्राधिकरण ने अपने नए कोविड-19 दिशानिर्देशों में कहा है कि दिल्ली में त्यौहारों के दौरान मेलों, खाने के स्टॉल, झूलों, रैलियों और जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Tez Tarrar App

DDMA ने अपने आदेश में कहा है कि, ‘‘सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी और लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इसे अपने घरों में ही मनाएं।” डीडीएमए ने जिन गतिविधियों की अनुमति दी है और जिनपर पाबंदियां लगाई है, उससे संबंधित आदेश 15 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेंगे।

ये भी पढ़े: जामा मस्जिद इलाके में नियमों को ताक पर रखकर बिक रहे है पटाखें

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!