Sawan 2023: उत्तराखंड में स्थित है दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, इस सावन जरूर करें दर्शन

जैसा की आप सभी जानते है की सावन का महीना इस साल 4 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस पवित्र महीने में सभी भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना

जैसा की आप सभी जानते है की सावन का महीना इस साल 4 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस पवित्र महीने में सभी भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। सावन महीने में श्रद्धालु हर सोमवार को व्रत रखा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि व्रत रखने से आपकी सारी मनोकामनाओं पूरी हो जाती है। ऐसे में आज आपको दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।

भारत में बहुत सारे खूबसूरत मंदिर हैं। जो भगवान शिव को समर्पित करते हैं। हमारे देश में कुछ ऐसे भी ऐसे मंदिर हैं, जिन्हें उनके महत्व की वजह से विशेष माना गया है। इन्हीं मंदिरों में तुगनाथ मंदिर भी मौजूद है। यह मंदिर भोलेनाथ के पंच केदारों में है। इसे दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर से माना जाता है।

इस मंदिर की खोज आदि शंकराचार्य ने की थी। यह मंदिर 3680 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसका स्थान भव्य पर्वत श्रृंखलाओं के बीच है।बता दें, पांडवों के तीसरे भाई अर्जुन ने इस मंदिर में नींव रखी थी। इसके साथ ही, इस मंदिर को लेकर यह भी माना जाता है कि यह वह जगह है, जहां भगवान श्री राम ने रावण को मारने के लिए तपस्या की थी।

यह मंदिर कुछ माह के लिए ही खुला रहता है। वैसे तो गर्मियों के मौसम में भक्तों के लिए इस मंदिर के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। अक्टूबर के अंत में मंदिर के दरवाजे बंद हो जाते हैं । सर्दियों में और यह मंदिर बर्फ से ढका रहता है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के Old Age Home में लगी भीषण आग, 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!