नवरात्रि के पहले दिन से शुरू करें ये चीज़े, मनोकामनाए होगी पूर्ण 

कल यानि 15 तारीख़ से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं. नवरात्रि के इन नौ दिनों में भक्त जगत जननी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के जतन करते हैं. वहीं, मनोकामना पूर्ति के लिए भी कई तरह के संकल्प और अनुष्ठान किए जाते हैं.

कल यानि 15 तारीख़ से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं. नवरात्रि के इन नौ दिनों में भक्त जगत जननी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के जतन करते हैं. वहीं, मनोकामना पूर्ति के लिए भी कई तरह के संकल्प और अनुष्ठान किए जाते हैं. कोई पान के पत्ते से तो कोई लौंग से अनुष्ठान करता है. इसी कड़ी में सफेद सेवंती के फूलों से भी मां को प्रसन्न करने के लिए अनुष्ठान किया जाता है.

कहा जाता है कि यदि नवरात्रि के नौ दिनों तक भगवती को कोई भी कुंवारी कन्या सफेद सेवंती के पुष्प चढ़ाए और पूजन करे तो उसके विवाह के योग बन जाते हैं. बुरहानपुर के पंडित संदीप भाले बताते हैं कि नवरात्रि में यदि कुंवारी कन्याएं माता को सफेद सेवंती के फूलों की वेणी अर्पण करती हैं, तो उनकी शादी का संयोग जल्दी बनने लगता है.

युवतियां इस मंत्र का जाप करें

आगे बताया, ऐसी शास्त्रों में भी मान्यता है कि एकम से लेकर तो नवमी तक यदि कुंवारी कन्याएं अपनी शादी के संयोग के लिए सफेद सेवंती के फूलों की वेणी माता को अर्पण करें और नौ दिनों तक ”ॐ क्लीं कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि। नंद गोप सुतं देवि पतिं में कुरुते नमः” मंत्र की एक माला का सच्चे मन से जाप करें तो भगतवी की कृपा मिलती है. विवाह का संयोग भी बन जाता है.

युवक इस मंत्र का जाप करें

वहीं, कुंवारे युवक भी अपनी शादी के संयोग के लिए नौ दिनों तक देवी की आराधना करें और ” पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्। तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥” मंत्र की एक माला रोज जाप करें तो उनकी भी शादी का संयोग जल्द बन जाएगा.

Accherishtey  

यह भी पढ़े : MSC Bank Recruitment 2023: बैंक में निकली ट्रेनी क्लर्क के पदों पर भर्ती; ऐसे करे आवेदन

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!