/* */

झारखंड का ये मशहूर मंदिर जहां होती है मां काली की तांत्रिक पूजा

झारखण्ड के गोड्डा के मोहनपुर खदहारा माल गांव स्थित काली मंदिर में तांत्रिक विधि विधान से पूजा अर्चना होती है. यहाँ रहने वाले आसपास के लोग बताते हैं कि यह मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना है. ज

झारखण्ड के गोड्डा के मोहनपुर खदहारा माल गांव स्थित काली मंदिर में तांत्रिक विधि विधान से पूजा अर्चना होती है. यहाँ रहने वाले आसपास के लोग बताते हैं कि यह मंदिर सैकड़ो वर्ष पुराना है. जहां हर वर्ष दिवाली की रातमां काली की भव्य पूजा अर्चना शुरू होती है जो की तीन दिनों तक चलती है.काली पूजा को लेकर के गोड्डा की तांत्रिक काली मंदिर में तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है.जहां पूजा के अवसर पर यहां भव्य मेला का भी आयोजन होता है. जो कि तकरीबन एक सप्ताह तक चलता है. दिवाली की रात को शुरू होने वाली पूजा तीन दिनों तक चलती है.

इस मंदिर की स्थापना कब हुई इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. उनके दादा ने बताया था कि पूर्वजों के अनुसार पहले मां काली की एक प्रतिमा यहां लोगों को मिली थी. इसके बाद धीरे-धीरे आसपास के लोगों द्वारा यहां मंदिर स्थापित कर दिया गया था.लोगों की इस मंदिर में काफी आस्था है लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर में जो भी सच्चे दिल से मां काली से अपनी मन्नत मांगता है उनकी हर एक मनोकामना पूर्ण होती है. मनोकामना पूर्ण होने पर कई भक्त यहां पाठा की बलि भी दी जाती है.

इसके साथ दिवाली की शुरुआत में ही यहां भव्य मेला लगता है जो कि तकरीबन एक सप्ताह तक रहता है.जहां पूजा के साथ मिला को देखने के लिए जिले भर से लोगों की भीड़ इस गांव में लगती है. वह इस मेला की तैयारी भी दिवाली से तीन-चार दिन पहले से ही शुरू हो जाती है.

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!