/* */

ठाकुर जी को लगने लगी हल्की ठंड; भक्त कर रहे जमकर खरीदारी

सर्दी शुरू होने के साथ ही अब सर्दी का असर ठाकुरजी पर भी पड़ने लगा है. सुबह और शाम पड़ने वाली सर्दी में इन दिनों ठाकुर जी गर्म वस्त्र में सोते हुए नजर आ रहे हैं. इस बार ठाकुर जी

सर्दी शुरू होने के साथ ही अब सर्दी का असर ठाकुरजी पर भी पड़ने लगा है. सुबह और शाम पड़ने वाली सर्दी में इन दिनों ठाकुर जी गर्म वस्त्र में सोते हुए नजर आ रहे हैं. इस बार ठाकुर जी चैन वाली जैकेट पहने हुए नजर आ रहे है. बाजारों में इन दिनों ठाकुर जी के गर्म कपड़े नए-नए डिजाइन के कपड़े आए हुए है. ऐसे लोग अपने घर में विराज रहे ठाकुरजी के लिए गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

इन दिनों लोग अपने भगवान को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहना रहे हैं. वहीं कई मंदिरों में ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए कई तरह के कार्य हो रहे हैं. बाजार की दुकानों में विभिन्न रंगों और डिजाइन की गई पोशाकों के प्रति लोग काफी आकर्षित हो रहे है. दुकानदार नीलकंठ आचार्य ने बताया कि इस बार ठाकुर जी के स्पेशल गर्म कपड़े आए हैं. जिनमें वूलन, ऊनी, कंबल सेट, नाइट सूट, जैकेट, मखमल के कपड़े, वेलवेट में फैंसी सहित कई वैरायटी आई है.

दुकानदार नीलकंठ ने बताया कि गर्म कपड़ों के अलावा ठाकुर जी को कैप, रजाई, गद्दी और पलंग भी बाजार में आया है. यहां ठाकुर जी की पोशाक 20 रुपए से लेकर 150 रुपए तक मिल जाती है. ठाकुरजी के कपड़ों की बिक्री तो पूरे साल होती है, लेकिन सर्दी के गर्म कपड़े को देखते हुए अब लोग गर्म कपड़े खरीदने के लिए रोजाना आ रहे है. लोग अब ऑर्डर देकर भी ठाकुरजी की पोशाक ले जाते हैं.

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!