रहस्यों से भरा है मां मुंडेश्वरी का दरबार, सदियों से चली आ रही है रक्तहीन बलि

सी जगह है जहां बलि दी जाती है, लेकिन रक्त नहीं बहता है. जहां बलि दी जाने के बाद भी खून नहीं बहता है. यह अद्वितीय प्रथा का राज क्या है? चलिए, हम आपको इस अनोखे परंपरा के पीछे की कहानी सुनाते हैं और जानते हैं कि इसका संबंध किस जगह से है. हम ज‍िस मंद‍िर की बात क

ऐसी जगह है जहां बलि दी जाती है, लेकिन रक्त नहीं बहता है. जहां बलि दी जाने के बाद भी खून नहीं बहता है. यह अद्वितीय प्रथा का राज क्या है? चलिए, हम आपको इस अनोखे परंपरा के पीछे की कहानी सुनाते हैं और जानते हैं कि इसका संबंध किस जगह से है. हम ज‍िस मंद‍िर की बात कर रहे हैं, वह ब‍िहार के कैमूर जिला अंतर्गत भगवानपुर अंचल के 608 फीट ऊंची एक पहाड़ी पर स्थित है. इस पहाड़ को लोग ‘पवरा’ पहाड़ी के नाम से भी जानते हैं.

इसी पहाड़ी की  चोटी पर स्थित है मां मुंडेश्वरी का मंदिर. यह भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है. इस मंदिर को लेकर अनेक कहानियां प्रचलित हैं और उन्हीं में से एक कहानी यह है कि जब चण्ड और मुंड नाम के दो राक्षस, लोगों के बीच बेहद उत्पात मचा रहे थे, बस तभी मां ‘मुंडेश्वरी’ ने प्रकट होकर दोनों राक्षसों का वध क‍िया था. मां मुंडेश्वरी के प्रधान पुजारी उमेश मिश्रा ने बताया कि जब किसी श्रद्धालु की मन्नत पूरी हो जाती है, तो वह प्रसाद के रूप में बकरे को माता की प्रतिमा के सामने लाते हैं. उसके बाद मंदिर के पुजारी माता के चरणों से चावल उठाकर बकरे के ऊपर डालते हैं, जिसके बाद बकरा बेहोश हो जाता है. थोड़ी देर के बाद एक बार फिर पुजारी बकरे के ऊपर चावल डाल देते हैं, जिसके बाद बकरा होश में आ जाता है. बस तभी बकरे को आजाद कर बलि स्वीकार कर ली जाती है. बलि देने की इस अनोखी परंपरा के जर‍िए यह संदेश द‍िया जाता है क‍ि माता रक्त की प्यासी नहीं है और जीवों पर दया करना माता का स्वभाव है.

मां मुंडेश्वरी के प्रधान पुजारी उमेश मिश्रा ने बताया कि भक्त अपने मन्नते को लेकर मां के दरबार में आते हैं और उनकी मन्नतें 6 महीने में पूरी हो जाती है. मन्नते पूरी होने के बाद भक्त बकरे की बलि देते हैं और मां रक्तहीन बली को स्वीकार करती हैं. मां मुंडेश्वरी मंदिर में पूजा करने पहुंचे दुर्गावती प्रखंड के रवि कुमार ने बताया कि मन्नत पूरी होने के बाद बकरा लेकर श्रद्धालु आते हैं और बकरे को मां के चरणों में लिटा दिया जाता है और पुजारी चावल फेकते है और बकरा मूर्छित हो जाता है. मां मुंडेश्वरी के दरबार में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. मां मुंडेश्वरी के प्रति लोगों में अपार आस्था है. यहां देश भर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

Accherishtey

यह भी पढ़े : दशहरा कब है? जाने सारी जानकरी, हवन विधि, रावण दहन का समय और महत्व 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!