इस मंदिर में 1100 साल से जल रही है अखंड ज्योति

करीब 1100 साल प्राचीन इस मंदिर के अंदर कैला मां साक्षात चांदी के सिंहासन के ऊपर अपने गर्भगृह में विराजमान है.

करीब 1100 साल प्राचीन इस मंदिर के अंदर कैला मां साक्षात चांदी के सिंहासन के ऊपर अपने गर्भगृह में विराजमान है. यहां ना केवल चैत्र और शारदीय नवरात्रि में बल्कि पूरे साल ही मां के भक्तों की अटूट भीड़ मां की एक झलक पाने के लिए लगी रहती है. उत्तर भारत के प्रमुख आस्थाधाम और राजस्थान प्रांत के करौली में स्थित राजराजेश्वरी कैला मां के दरबार से देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है. प्रमुख शक्तिपीठों में शुमार इस प्राचीन मंदिर की सबसे बड़ी खासियत मां के गर्भग्रह के अंदर जलने वाली अखंड ज्योति है. जो ग्यारस सौ साल से गाय के शुद्ध देशी घी और तेल से जल रही है.

कहा जाता है कि जब से इस मंदिर की स्थापना हुई है तभी से केला मां अपने भक्तों को इस अखंड ज्योति के उजाले से ही दर्शन देती है. मां का चमत्कार कुछ ऐसा है कि न तों इस मंदिर के अंदर गर्भग्रह में लाइट लग पाई है, ना ही कोई लगा पाया है. राज्याचार्य पंडित प्रकाश चंद जती बताते हैं कि भारत के प्रमुख सिद्धपीठों में मां कैला का सिद्धपीठ आज से 1100 साल पूर्व स्थापित हुआ था. तभी से मां के गर्भग्रह के अंदर घी और तेल की अखंड ज्योति जल रही है. अखंड ज्योति के साथ-साथ ही दो बारहमासी पंडित यहां वर्षभर पाठ करते हैं.

Accherishtey
यह भी पढ़े : जानिए किसको करना चाहिए देवी कवच का पाठ; जरूर बरतें ये सावधानी

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!