1 लाख से 24 लाख तक जलेगी दीप; कुछ ऐसे हुआ तय अयोध्या दीपोत्सव का सफर
अयोध्या में इन दिनों भव्य दीपोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है. तब से राम की नगरी में भव्य

अयोध्या में इन दिनों भव्य दीपोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से उत्तर प्रदेश की कमान संभाली है. तब से राम की नगरी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है. 2017 में शुरू हुआ अयोध्या का दीपोत्सव लगातार विश्व के मानचित्र पर अपना कीर्तिमान स्थापित करता गया. इतना ही नहीं जैसे-जैसे वक्त बदला वैसे-वैसे अयोध्या दीपोत्सव की हर वर्ष अपनी समृद्धि भी बढ़ती गई.
प्रथम दीपोत्सव में जहां एक लाख 71 हजार दीपक जलाकरएक विश्व रिकॉर्ड बना तो वहीं दूसरे दीपोत्सव में तीन लाख दीपक जलाकर अयोध्या ने अपने ही रिकॉर्ड को पुनः तोड़ा था. अब एक बार फिर साथ में दीपोत्सव में 21 लाख दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय के 25000 वालंटियर एक नया इतिहास रचेंगे. अयोध्या की 51 घाटों पर 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे. डीएम नीतीश कुमार की माने तो इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा, पूरी राम की नगरी दीपो से रोशन होगी.










