ग्रहण के दौरान ये दो पापी ग्रह चंद्रमा को कष्ट देते हैं…जानिए इसके पीछे की कहानी
साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात्रि में लग रहा है और यह ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा. ज्योतिष गणना के अ

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात्रि में लग रहा है और यह ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा. ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है जो और भी खास माना जा रहा है. वैसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण को एक घटना मानी जाती है तो वही वैज्ञानिक दृष्टि से जब सूर्य जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच में आती है तो ग्रहण लगाना माना जाता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा के ग्रहण लगने की मुख्य वजह राहु-केतु ग्रह होते हैं. दरअसल, अयोध्या की ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण लगने की घटना बहुत महत्वपूर्ण होती है. चंद्र ग्रहण लगने की घटना को लेकर राहु और केतु से भी एक कथा प्रचलित है. जिसकी वजह से चंद्र ग्रहण लगता है. एक पौराणिक कथा के अनुसार जब देवताओं और दानवों के बीच में समुद्र मंथन चल रहा था तो उस दौरान एक अमृत कलश समुद्र से भी निकाला था.
जिसे अमृत कलश नाम दिया गया था. इसी अमृत कलश के लिए देवता और रक्षा के बीच भयंकर युद्ध हो रहा है. जिसे देखकर भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था और वह दिन था एकादशी का था. मोहिनी का रूप धारण करने के बाद भगवान विष्णु ने दानवों को अलग बैठाया और देवता लोगों को अलग बैठाया. मोहिनी का रूप धारण करते हुएभगवान विष्णु ने अपने हाथ में अमृत कलश देवताओं और राक्षसों में समान भाग में बांटने का विचार किया. इसके बाद राक्षस और देवता भगवान विष्णु के इस प्रस्ताव को मान गए.
यह भी पढ़े : यदि पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रहे तो ध्यान से जाने ये बातें










