सैकड़ों साल पुराने इस माता के मंदिर का दुर्गा सप्तशती में है वर्णन…जाने पूरी जानकारी
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर जहां देखो वहां माता की जय जयकार हो रही है. हर कोई इस पावन अवसर पर मां के भक्ति में डूब चुका है. कहीं पंडाल सज रहा है तो कहीं महिलाएं गीत के रूप में माता की भजन कर रही हैं.

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर जहां देखो वहां माता की जय जयकार हो रही है. हर कोई इस पावन अवसर पर मां के भक्ति में डूब चुका है. कहीं पंडाल सज रहा है तो कहीं महिलाएं गीत के रूप में माता की भजन कर रही हैं. मानो यह तस्वीर हर किसी को भक्ति में सराबोर कर रही है. आइए इस पावन अवसर पर हम आपको उस सच्चे दरबार की तरफ ले चलते हैं. जिससे लाखों लोगों की आस्था जुडी हुई है. इस भवानी का महिमा अपरंपार है.
मान्यता है कि यहां आने वाले हर भक्तों की मुरादे पूरी होती है. आज तक जो इस सच्चे मन से दरबार में आया वह कभी खाली नहीं गया. माता ने हर किसी की झोली भर दिया. यह सच्चा दरबार दुर्गा सप्तशती में भी वर्णित है. जी हां यही है शांकरी भवानी जिनके नाम पर इस क्षेत्र का ही नाम शंकरपूर पड़ गया. मंदिर समिति के प्रबंधक विजय प्रताप तिवारी बताते हैं कि यह मंदिर त्रेता युग का है. इसकी कहानी राजा सूरथ से जुड़ी है. दुर्गा सप्तशती में भी यह दरबार वर्णित है. यहां भक्तों की सभी मुरादे पूरी होती हैं. आज तक इस दरबार से कोई खाली नहीं गया माता ने हर किसी की झोली भर दिया.
मन्दिर के समीप स्थित सुरहा ताल में अपने जीवन का अधिकतर समय राजा सूरथ ने व्यतीत किया. उसी के दौरान उन्होंने इसके आसपास पांच मंदिरों का निर्माण कराया. यह मां भवानी आप रूपी प्रकट होकर राजा सूरत को दर्शन दिया था. आज से लगभग 500 वर्ष पहले यहां के पूर्वजों को यह काफी सीमित क्षेत्र में एक छोटा सा मंदिर के रूप में मिला. जब पूजा याचना होने के साथ ही लोगों की मनोकामना पूरी होती गई तो उसी के साथ मंदिर भव्य रूप में परिवर्तित हो गया. यहां आने वाले हर भक्तों की मां मुरादें पूरी करती हैं.










